फैंस ने सोनू सूद से लगाई शादी करवाने की गुहार, अभिनेता का जवाब जान आप भी ही जायेंगे हैरान

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के बाद से ही लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इन दिनों वे देश में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए नए-नए प्लान बना रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जा सके और देश में तेजी से बढ़ रहे बेरोजगारी के ग्राफ को कम किया जा सके। बता दें कि इसके लिए सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्लान शेयर किया था। जिसमे 5 साल में लगभग 10 लाख लोगों को नौकरी दी जा सकेगी।

New WAP

Sonu Sood1

बता दें कि इन दिनों सोनू सूद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। वे हर बड़े मुद्दे को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं जरूरतमंद भी सोनू को ट्वीट के माध्यम से अपनी परेशानी बताते हैं। हाल ही में एक फैंस ने सोनू से मदद की गुहार लगाई है। लेकिन मदद में कुछ ऐसा मंगा है। जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, ट्वीट करते हुए फैंस ने अभिनेता से अपनी शादी की बात कही है।

sonu sood 1

बता दें कि अभिनेता के पास इस तरह के भी कई ट्वीट आते हैं। लेकिन वे अपने ही अंदाज में उन्हें इसका जवाब भी देते हैं। दरअसल, अभिनेता से एक फैन ने मैसेज करके कहा- आप शादी करवा… देंगे क्या सर? जिसका जवाब भी सोनू ने कुछ इसी तरह से दिया। सोनू ने जवाब में लिखा- क्यों नहीं। शादी के लिए मंत्र भी पढ़ दूंगा। बस लड़की ढूंढने का कष्ट आप कर लें।

बता दें कि कई तरह के लोग होते हैं। जो अभिनेता के पास इस तरह के फनी ट्वीट करते रहते हैं। लेकिन सोनू भी उनका जवाब देते हैं। इससे पहले भी कई लोग अभिनेता से कार और ट्रिप पर जाने तक कि बोल चुकें हैं।

New WAP


Share on