बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने बॉलीवुड जगत को झकझोर दिया था। ऐसे ही एक प्रोड्यूसर है अभिषेक कपूर जिन्होंने सुशांत के साथ बहुत करीब से काम किया है। कुछ दिनों पहले अभिषेक कपूर ने काय पो छे के 8 वर्ष पूरे होने पर सुशांत को याद किया था। एक बार फिर अभिषेक कपूर ने काय पो छे का अनदेखा वीडियो शेयर किया और इमोशनल होते हुए सुशांत को याद किया।

अभिषेक कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया वह काय पो छे फिल्म की शूटिंग के दौरान लिया गया था। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव के बीच एक्शन सीन फिल्माया जा रहा था। उसी दरमियान अभिषेक कपूर सुशांत को बता रहे थे कि उन्हें किस तरह से इस सीन को करना है। यह वीडियो फिल्म के क्लाइमैक्स के समय का है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और साथी कलाकार काफी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं।
काई पो छे का क्लाइमेक्स
अभिषेक कपूर ने वीडियो के बारे में बताया कि यह वीडियो उस समय लिया गया था जब हम काय पो छे फिल्म की कहानी को लिख रहे थे और हम में गजब का उत्साह था। अभिषेक कपूर बताते हैं कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना इमोशनल था कि उन्हें इसे लिखते समय और इसे फिल्मांकित करते समय रोना ही आ गया था।
अभिषेक कपूर ने बताया कि मैंने इस सीन में ईशान जोकि सुशांत सिंह राजपूत का किरदार था कई बार म.. ते (Martey) देखा था। हालांकि इसके बाद फिल्म केदारनाथ में भी कुछ इस तरह से ही दृश्य थे तो जब उन्हें 14 जून की खबर लगी तो वह अचंभित हो गए थे। अभिषेक कपूर ने बताया कि वह आज भी स्तब्ध है और उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि सुशांत हमारे बीच नहीं है।