प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के लेती है करोड़ो रुपए, सालाना कमाई जान उड़ जाएंगे आपके होश

Follow Us
Share on

आज के समय में फिल्मी सितारों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा सोशल मीडिया पर मौजूद उनके फैंस फॉलोइंग से बहुत आसानी से लगाया जा सकता है। आज फिल्मी दुनिया के सितारे जितने ज्यादा एक्टिव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर नहीं रहते, उससे ज्यादा एक्टिव सोशल मीडिया पर दिखाई देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी कई करोड़ों रुपए कमाते हैं जी हां यह सुनने में जितना अजीब लगता है उतना ही सच भी है।

New WAP

Priyanka Chopra instagram earning

बॉलीवुड इंडस्ट्री से सभी कलाकार आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फ्रेंड से जुड़े हुए हैं। और कलाकार भी अपनी हर एक्टिविटी को अपने फ्रेंड्स के साथ साझा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं इसमें ज्यादातर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो अलग अलग ब्रांड के लिए भी काम करते हैं और इसी से उनको एक पोस्ट पर ही करोड़ों रुपए की कमाई हो जाती है।


वैसे तो इस लिस्ट में देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से कलाकार शामिल है। लेकिन आज हम जिस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आई साल 2021 की इस लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जिन्होंने ना केवल हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी दिखाई है बल्कि आज हॉलीवुड में भी है अपने नाम की छाप छोड़ रही है।

New WAP

Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री है जो फिल्मों से भी काफी पैसा कमाती है लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी पैसे कमाने का रिकॉर्ड बनाया है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके इंस्टाग्राम पर फ्रेंड फॉलिंग देख कर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों के बीच में उनकी कितनी ज्यादा पॉपुलैरिटी है। प्रियंका के आज इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोवर्स हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा आए दिन छाई हुई रहती है। और उनकी एक हर एक पोस्ट पर काफी ज्यादा व्यू देखने में मिलते।


लेकिन हाल ही में जारी की गई इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के अनुसार प्रियंका चोपड़ा यहां से भी तकरीबन हर एक पोस्ट पर करीब 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। बीते साल उनकी इंस्टाग्राम से कमाई 271,000 डॉलर थीं। इस लिस्ट में अपना नाम शामिल करने वाली बॉलीवुड की इकलौती अभिनेत्री है। इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है वह भी हर साल करोड़ों रुपए की कमाई इंस्टाग्राम के माध्यम से करते हैं।

Priyanka Chopra Instagram 1

बात की जाए इंस्टाग्राम के माध्यम से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले व्यक्ति की तो इसमें पहले नंबर पर नाम आता है मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो का खबरों की मानें तो वे एक पोस्ट के लिए लगभग 12 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं जो बहुत बड़ी रकम होती है और इसी के माध्यम से उनकी सालाना कमाई भी कई करोड़ों रुपए रहती है।


Share on