Priyanka Chopra-Nick Jonas खुद को मानते है बेटी की वजह से Lucky, इंटरव्यू में बताई ये बजह

Photo of author

By ayushi jain

priyanka chopra

बॉलीवुड की जानी-मानी और इन दिनों हॉलीवुड तक अपनी पहचान और रुतबा बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो आए दिन अपनी तस्वीरें और अपने पति को लेकर चर्चा में रहती है, लेकिन इन दिनों वह अपनी बेटी मालती को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही मां बनी है, उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है, जिसका नाम मालती रखा गया है।इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है, जिसके बाद सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक की बेटी का जन्म हुआ है।

New WAP

अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही यह दोनों काफी ज्यादा खुश है। यह दोनों इन दिनों पैरंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। निक और प्रियंका मालती की वजह से खुद को लुक्की मानते हैं। एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर निक जोनस ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अपनी बेटी को घर में लाने के बाद खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। क्योंकि यह दोनों काफी समय से माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे थे और इनके घर नन्हीं परी आने के बाद यह दोनों बेहद खुश हुए इनका परिवार और ज्यादा बड़ा हो गया। इसके अलावा जब उनसे इंटरव्यू में यह सवाल भी पूछा गया कि मालती के आने के बाद उनके जीवन में क्या बदलाव हुए तो उन्होंने कहा कि बेटी के घर में जन्म लेने के बाद उनके जिंदगी बेहद खूबसूरत हो गई है, यह उनके परिवार के लिए एक खूबसूरत तोहफा है।

Priyanka Chopra want to become mom before nick 1

New WAP

आगे उन्होंने कहा कि हमारा परिवार और ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि हमारे परिवार में 4 बेटियां पहले से हैं। इस जनरेशन में सिर्फ उनके घर में बेटियां ही है। गौरतलब है कि इस साल के जनवरी महीने में सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता पिता बने हैं। करीब 3 महीने तक आईसीयू में रहने के बाद उनकी बेटी कुछ समय पहले ही घर आई है। जिसके बाद अभी कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में निक जोनस अपनी बेटी को चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

google news follow button