11 बच्चों की क्रिकेट टीम की और बढ़े Priyanka Chopra और Nick Jonas, अगले बच्चे की प्लानिंग को लेकर कही यह बातें

Follow Us
Share on

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी है। अभिनेत्री ने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बनाई है। आज दोनों ही इंडस्ट्री में प्रियंका चोपड़ा बड़ी अभिनेत्री के तौर पर मानी जाती है। अदाकारा ने निक जोनास (Nick Jonas) शादी करने के बाद चाहे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से दूर हो गई हो लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता उतनी ही बनी हुई है।

New WAP

Priyanka Chopra Nick Jonas Baby

प्रियंका चोपड़ा एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेटी की मां भी है। बता दें कि उन्होंने 6 महीने पहले ही सेरोगेसी के माध्यम से मालती को जन्म दिया था। निक जोनास और प्रियंका अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए है। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों पति पत्नी अपनी बेटी मालती को अकेला देखते हुए एक और बच्चे का प्लान कर रहे हैं। इसको लेकर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास में अपनी भावनाओं को सबके सामने रखा है।

निक जोनास चाहते हैं कि उनकी बेटी का भी एक और भाई हो इतना ही नहीं निक जोनास अपने परिवार को भी साथ में लेकर चलना पसंद करते हैं। बता दें कि निक जोनास का परिवार काफी खुशहाल है। सभी भाइयों से भी उनके काफी अच्छे संबंध देखने को मिलते हैं, और पूरा परिवार साथ में रहना पसंद करता है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास चाहते हैं कि उनकी बेटी और उनके परिवार के बच्चों का आपस में अच्छा संबंध रहे और इनके बीच में ज्यादा उम्र की दूरियां भी ना हो।

New WAP

Nick Jonas Priyanka Chopra Kids Planning 1

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की दौरानी ने नन्ही परी को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निक जोनास प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के लिए एक और बच्चा प्लान कर रहे हैं फिलहाल तो दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह से मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है इस बात से समझा जा सकता है कि दोनों अपनी बेटी के लिए एक भाई प्लान कर रहे हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की भी जानकारी साझा की थी कि वह खुद चाहती हैं कि उनकी खुद की बच्चों की क्रिकेट टीम हो। हालांकि यह बात को अभिनेत्री ने मजाकिया तौर पर कहा था। लेकिन वह अपने बच्चों को लेकर हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रहती है। काम की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी हॉलीवुड सीरीज में नजर आने वाली है उन्हें बॉलीवुड फिल्म व्हाइट टाइगर में आखिरी बार देखा गया था।


Share on