प्रिया प्रकाश से जुड़ी तस्वीरों वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल होते हैं। अदाकारा अपनी खूबसूरती के लिए भी पहचानी जाती है सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रिया प्रकाश आए दिन अपने से जुड़ी जानकारियों को साझा करना पसंद करती है। हाल ही में प्रिया प्रकाश ने एक वीडियो को साझा किया है जो कि काफी वायरल होने के साथ ही लोगों को हैरान भी कर रहा है।
शेर के साथ सोते हुए वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रिया प्रकाश शेर के साथ में समय बिताते हुई नजर आई है। यहां मंजर देखकर सभी काफी ज्यादा हैरान है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से प्रिया प्रकाश वरियर सोते हुए शेर के साथ में समय बिताती हुई नजर आई हैं। इस दौरान वह कभी बाघ को छू रही है तो कभी उनके पेट पर हाथ फेर रही है। यह मंजर देखकर सभी काफी ज्यादा चौक गए हैं।
View this post on Instagram
लेकिन प्रिया प्रकाश बाघ के साथ ऐसे घुलमिल गई है मानों जैसे बचपन के दोस्तों यह वीडियो सामने आने के बाद से ही वायरल हो रहा है। जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया है कि वह विदेश टूर के दौरान phuket टाइगर पार्क पहुंची जिसका नजारा काफी देखने लायक है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी का काफी अच्छा समय व्यतीत किया। अदाकारा कि शेर के साथ समय बिताते हुए तस्वीर और वीडियो खूब चर्चाओं में हैं।