Gautam Adani को विश्व का 3rd अरबपति बनाने में नहीं है पीएम मोदी का हाथ, बल्कि इन लोगों ने दिया साथ

Follow Us
Share on

Gautam Adani Net Worth: साल 2022 में 9 सितंबर को भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर पर पहुंची थी। साल 2022 में गौतम अडानी विश्व के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। हालांकि आज गौतम अडानी 121 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

New WAP

Gautam Adani 600 mw wind solar

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में बर्नार्ड अर्नोल्ट 165 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है तो वही टेस्ला के मालिक एलन मस्क 138 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। किसी समय विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले ऐमेज़ॉन के मालिक जैफ बेजॉस आज 107 अरब डॉलर संपत्ति के साथ छठे स्थान पर है। वहीं भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी 87 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर है।

कैसे बड़ी अडानी की दौलत

पूरी दुनिया में या यूं कहे भारत में कई लोगों का ऐसा मानना है कि गौतम अडानी की संपत्ति बढ़ाने में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और हम आपको बता दें कि अडानी की संपत्ति को बढ़ाने में उन निवेशकों का हाथ है, जिन्होंने उनकी कंपनियों में शेयर में निवेश किया है। सितंबर 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक गौतम अडानी की अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में लगभग 75% की हिस्सेदारी है। वही गौतम अडानी के पास गैस का 37%, अडानी पोर्ट्स एंड इकोनामिक जोन का 66% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% का हिस्सा शामिल है।

Gautam Adani 600 mw wind solar 1

भारत में इस वर्ष शेयर मार्केट में पूरे वर्ष भर उछाल रहा और हर दिन नए रिकॉर्ड बनते रहे। यही सबसे बड़ा कारण रहा कि अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में 124% का उछाल देखने को मिला। ऐसा ही कुछ अडानी पावर के साथ भी हुआ जब उसके स्टॉक में 198 फीसदी की ऊंची उड़ान भरी और निवेशकों को मालामाल किया। इस तरह से गौतम अडानी की हर कंपनी ने अपने निवेशकों को भरपूर मुनाफा कमा कर दिया। इस वर्ष गौतम अडानी की किसी भी कंपनी का स्टॉक नीचे नहीं गिरा और यही वह वजह रही कि गौतम अडानी कमाई में नंबर वन साबित हुए। गौतम अडानी की कंपनियों का अगर यही हाल रहा तो 2023 में वह विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति होंगे।

New WAP


Share on