Alia Bhatt Breastfeeding Photo: फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राजा रानी की प्रेम कहानी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं 2022 उनके लिए काफी खूबसूरत रहा है। क्योंकि इस दौरान लंबे इंतजार के बाद रणबीर कपूर से उन्होंने शादी की। इसके बाद वह एक प्यारी सी बच्ची की मां भी बन चुकी है।

इतना ही नहीं साल 2022 में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई जिसने खूब कमाई की है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी की और इसके 2 महीने बाद ही उन्होंने अपने प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट किया और हाल ही में नवंबर महीने में उन्होंने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। फिलहाल उन्होंने अपनी बेटी को कैमरे से दूर रखा है। जिसको देखने के लिए सभी काफी ज्यादा बेताब है।

लेकिन इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें आलिया भट्ट काफी मुस्कुराती हुई नजर आ रही है और उनकी गोद में एक बच्ची दिख रही है मानों जैसे वह अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड करवा रही हो हालांकि हां तस्वीर कितनी सही है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यहां सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है और फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

तस्वीर की सच्चाई की बात की जाए तो यहां एडिट कर बनाई गई तस्वीर है। इसे यदि गूगल पर देखा जाए तो इसमें कोई और ही महिला दिखाई देती है। लेकिन एडिट करते हुए आलिया भट्ट का चेहरा उस महिला पर लगाया गया है। जांच पड़ताल में देखा जाए तो यह तस्वीर फर्जी है। लेकिन इसके बावजूद भी फैंस काफी ज्यादा इस तस्वीर पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं जो काफी वायरल हो रही है।