Payal Rohatgi Photos: इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा पायल रोहतगी अपनी अदाकारी के लिए तो पहचानी ही जाती हैं। लेकिन इन दिनों वे अपनी शादी शुदा लाइफ को लेकर चर्चाओं में है। उन्होंने बीते दिनों ही अपने लांग टाइम बॉयफ्रेंड और जाने माने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की है। जिसके बाद से ही दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
पायल और संग्राम सिंह अक्सर एक साथ समय एन्जॉय करते हुए नजर आते हैं। शादी के बाद से ही Payal Rohatgi अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करना पसंद करती है। संग्राम सिंह और पायल ने अपनी शादी भी काफी यादगार बनाने के लिए आगरा में सालों पुराने मंदिर में रचाई थी।
View this post on Instagram
हाल ही में दोनों पति पत्नी की तस्वीरें सामने आई है। दोनों अपनी पहली जन्माष्टमी को सेलिब्रेट करने के लिए मंदिर पहुंची। जन्माष्टमी पर्व पर पायल और संग्राम ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। लेकिन पायल का लुक काफी अट्रेक्टिव नजर आया। उन्होंने सलवार सूट के साथ लाल चूड़ा, गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है।
View this post on Instagram
सामने आई तस्वीरों में पायल बेहद खूबसूरत लग रही है। शादी के बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। दोनों शादी से पहले भी अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चाओं में रहे। लेकिन अब शादी के बाद दोनों हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते नजर आते है। वहीं मंदिर दर्शन के दौरान की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है।