कभी पिता बेचते थे कॉलेज के बाहर समोसा लेकिन आज बेटी नेहा है बॉलीवुड की टॉप गायिका!

Follow Us
Share on

हिंदी गानों की क्वीन कहे जाने वाली नेहा कक्कड़ ने अपनी मस्ती भरी अदाओं से गानों में एक अलग ही तड़का लगाया है। आज वे लोगों के बीच इतनी ज्यादा पॉपुलर है कि उनका कोई भी नया गाना आते ही इंटरनेट और सोशल मीडिया पर छा जाता है। यही कारण है कि नेहा ने लोगों के बीच अपनी अच्छी पहचान बनाई है। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताना पसंद करती हैं।

New WAP

Neha Kakkar Birthday

नेहा का फेमस होने का एक जरिया सोशल मीडिया भी है क्योंकि वे शुरुआत से ही अपने गानों को यूट्यूब पर अपलोड किया करती थी। और इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गायिकी का हुनर इंडियन आइडल में भी दिखाया है। लेकिन यह बात तो हुई उनके बीते दिनों की , लेकिन आज उनके लिए स्पेशल दिन है। जिसके लिए एक बार फिर से वे लोगों के बीच छाई हुई है। दरअसल, आज नेहा कक्कड़ का जन्मदिन हैं।


और इस दिन को वे बेहद ही खास तौर पर अपने सेलिब्रेट करना पसंद करती हैं। लेकिन बात की जाए उनके यहाँ तक के सफर के बारे में तो उन्होंने कई परेशानियों का सामना किया है। जिसके बाद वे इतनी बड़ी सफलता पाने में सफल रही हैं। नेहा का जन्म उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ था। लेकिन संगीत मानों उनको विरासत में मिला था। क्योंकि उनकी बहन सोनू और भाई टोनी कक्कड़ गायक-संगीतकार हैं। आज दोनों ही भाई बहन का बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम है। लेकिन एक समय ऐसा था। इस परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।

New WAP

Neha Kakkar Kapil sharma Show

बता दें कि जब नेहा कक्कड़ छोटी थी। उस समय उनके घर की स्थिति ज्यादा खास नहीं थी। क्योंकि उस दौरान उनके पिता ऋषिकेश में एक कॉलेज के बाहर समोसा बेचते थे जबकि उनकी मां एक होममेकर थीं। इतना ही नहीं उनका पूरा परिवार एक कमरे में रहकर अपना जीवन जी रहे थे। जिसके बाद पूरा परिवार दिल्ली आ गया और यहां नेहा जागरण में गाना गाने लगीं।


उन्होंने 4 साल की उम्र में जागरण करना चालू कर दिया था। उन्होंने इस काम को 16 साल की उम्र तक किया। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। उन्होंने साल 2006 में इंडियन आइडल में हिस्सा लिया और साबित कर दिया कि वे भी एक बड़ी स्टार है।


Share on