महाशिवरात्रि के मौके पर शेखर सुमन ने “शिवभक्त सुशांत” सिंह को किया याद, ट्वीट कर जताई उम्मीद

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज इस दुनिया में नहीं है। उनके निधन मामले को 9 महीने हो चूकें हैं। और आज भी उनके चाहने वाले उन्हें हर मौके पर याद करते हैं। बता दें कि दिवंगत अभिनेता शिव जी के बहुत बड़े भक्त थे। और उनकी कई वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। जिनमे देखा जा सकता है कि उनको भगवान से कितना लगाव था। वहीं अभिनेता के निधन मामले में लगातार न्याय की मांग करने वाले शेखर कपूर ने उन्हें महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर एक बार फिर याद किया है।

New WAP

एक बार फिर न्याय की न्याय की उम्मीद

शिवरात्रि पर सुशांत को याद करते हुए शेखर सुमन ने लिखा, ‘सुशांत सिंह राजपूत को हैपी महाशिवरात्रि जिन्होंने भगवान शिव की आराधना की। इस पावन दिन पर मैं उन्हें याद कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ही न्याय मिलेगा।’ शेखर सुमन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘सभी को हैपी महाशिवरात्रि। भगवान शिव आपके जीवन के सारे दुखों और चिंताओं को हर लें और आपको आशीर्वाद दें।’

वहीं उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपने भाई को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। और वे हर मौके पर ने सुशांत की वीडियो और फ़ोटो को शेयर कर उन्हें याद करती रहती है।


Share on