भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हमेशा ही किसने किसी बात को लेकर चर्चाओं में बने हुए रहते हैं बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए अदानी ने दौलत के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है लेकिन यहां तो है बिजनेस की बात समय के साथ उतार-चढ़ाव देखने को मिलते ही है। बिजनेस के अलावा भी मुकेश अंबानी के लोगों के बीच में काफी लोकप्रियता है। क्योंकि वह सामाजिक कार्य और बहुत सी ऐसी संस्थाओं का हिस्सा है जिनसे आम वर्ग के लोगों को बड़ी सहूलियत प्राप्त होती है।
एशिया का सबसे धनि परिवार है अंबानी
आज उनकी पत्नी नीता अंबानी अपने स्तर से बहुत से अच्छे कामों को संचालित कर रही है। जिसकी वजह से गरीब और मध्यम भर के परिवार उनके द्वारा किए गए कार्यों का फायदा ले रहे हैं। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े बिजनेस टायकून कहे जाते हैं। हाल ही में वे अपने पोते के जन्मदिन सेलिब्रेशन को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि पिछले काफी समय से उनके पोते के जन्मदिन की खबरें चल रही है, और हो भी क्यों ना इतने बड़े इंसान के यहां बच्चे ने जन्म लिया है जो आंख खोलते से ही अरबों की संपत्ति का मालिक है।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी श्लोका के साथ में हुई थी दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे दोनों साथ में पढ़ाई भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। बता दें कि उनका बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी 10 दिसंबर को 1 साल का हो गया और इस खुशी के मौके पर जामनगर स्थित फार्म हाउस पर ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा गया। इस दौरान कई नामी गिरामी और जाने-माने चेहरे इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंचे।
सितारों से सजी मेहमानों की सूची
इतने बड़े बिजनेसमैन के यहां हुए इस जन्मदिन सेलिब्रेशन में कई तरह की चीजें देखने को मिली जिसकी वजह से अब मुकेश अंबानी की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने पोते के जन्मदिन के मौके पर हजारों की संख्या में गरीब लोगों को खाना वितरित किया। साथ ही अनाथ बच्चों को भी उन्होंने उनके काम के लायक सामान दिए इतना ही नहीं बताया जाता है कि 100 से ज्यादा पंडित उनके पोते को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि सेलिब्रेशन के दौरान काफी पैसा भी खर्च किया गया। अपने लाडले बेटे के लिए श्लोका ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी महंगे महंगे खिलौने बुलवाएं हैं बताया जा रहा है कि नीदरलैंड से श्लोका ने अपने बच्चे के लिए खिलौने बुलवाएं जो कि काफी कीमती और काफी महंगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपने पोते के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने काफी पुण्य भी किए हैं। उन्होंने देश के 150 से ज्यादा छोटे अनाथालयों में भी प्रोग्रामों का आयोजन किया।
इतना ही नहीं बताया जाता है कि आसपास के तकरीबन 50 हजार से ज्यादा ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश अंबानी पहले भी इस तरह के कई अच्छे काम कर चुके हैं और वे लगातार इस तरह के संस्थाओं से भी जुड़े हैं जो इस तरह की मदद करती है। लेकिन उन्होंने अपने पोते के जन्मदिन के मौके पर भी अपना दिल खोलकर पैसा भी खर्च किया और पुण्य भी किया। उनके इस कार्य के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है।