26 C
Mumbai
Sunday, April 2, 2023
spot_img

सुशांत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म न्याय: द जस्टिस का टीजर हुआ रिलीज! फैंस हुए नाराज

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को 11 महीने होने पर आए हैं। लेकिन आज भी यह केस लोगों की जुबां पर बना रहता है। यही कारण है कि उनके फैंस इतने समय हो जाने के बाद भी न्याय के लिए मैदान में डटे हैं। और ऐसा दिन बहुत मुश्किल से देखने में आता है जब उनके फैंस या फिर परिवार वालों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें याद न किया हो।

New WAP

sushant singh painting

वहीं इस मामले ने बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। जिसके चलते इस मामले पर एक फिल्म भी बनाई गई है। जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म में सुशांत सिंह के जीवन से लेकर आखिर तक सब बातों का विशेष ध्यान रखते हुए इसे बनाया गया है। फिल्म का नाम भी अभिनेता को न्याय की उम्मीद से रखा गया है।

New WAP

11 जून को होने वाली है रिलीज

बता दें कि इस फिल्म का नाम न्याय: द जस्टिस है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के किरदार में जुबेर निभाएंगे। और उनकी गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती के किरदार में श्रेया नजर आएंगी। फिल्म में सुशांत के पिता के किरदार में असरानी नजर आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इस फिल्म को 11 जून को रिलीज किया जाना है। वहीं निर्देशक फिल्म को सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए रिलीज करने के प्लान में हैं।

Nyay the Justice Movie

फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी ने सुशांत पर बनी इस फिल्म को बेहद ही सस्पेंस जैसा बनाया है। और पूरी कहानी को उन्होंने अभिनेता के निधन के इर्द गिर्द घूमता हुआ बताया है। वहीं इस फिल्म का सुशांत सिंह के फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में जो टीजर जारी किया गया है। वह 58 सेकेंड का है। और इसमें भी काफी ज्यादा सस्पेंस दिखाया गया है।

 

फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी का कहना है कि वे सुशांत को इतनी नहीं जानते हैं लेकिन जिस तरह उन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। और फैंस के बीच उनका इतना रुकवा रहा है। हम भी उन्हें इस फिल्म के चलते श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!