भगवान राम की तस्वीर वाले नोट इस देश में छपे थे, राम मुद्रा की कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान

Follow Us
Share on

अभी तक आपने गांधी जी की तस्वीर छपे नोट देखे है और चलन में भी है। लेकिन अगर आपसे कोई कहें की भगवान के नाम के फोटो छपे नोट भी है तो आप शायद विश्वास नहीं कर पायेंगे। अगर आपसे पूछेंगे की भगवान राम की फोटो वाली नोट भी चल रही है तो आपका जवाब ना ही होगा। इसलिए ज्यादा मत सोचिए ये सच है कि एक देश ऐसा भी है जहां भगवान राम की तस्वीर छपे फोटो वाले नोट चल रहे है। अगर नहीं तो इस खबर के माध्यम से आपको सब कुछ पता चल जायेगा।
Notes with picture of Lord Ram 1
भगवान श्री राम जिन्होंने त्रेतायुग में अवतार लेकर राक्षस जाति का अंत किया था और इस धरती को राक्षसों से मुक्ति दिलाई थी। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर भगवान राम के फोटो छपे नोट की कहानी जमकर वायरल हो रही है। इस खबर ने सबकों हैरान कर दिया है। जी हां भारत से कोसो दूर सात समुद्र पार अमेरिका जहां राम मुद्रा को अक्टूबर 2001 में म​हर्षि महेश योगी से जुड़े GCWP द्वारा लॉन्च किया गया था।

New WAP

बताया जाता है कि भगवान राम की तस्वीर छपे नोट सिर्फ और सिर्फ महर्षि महेश योगी के आश्रम में इस्तेमाल होते थे। इस नोट को आश्रम से जुड़े लोग आश्रम के अंदर इस मुद्रा से सामान खरीद सकता था। इन मुद्रा का इस्तेमाल आश्रम के अलावा बाहर नहीं कर सकते है। बताया जाता है कि इस मुद्रा को बांटना 24 फरवरी सन 2002 को शुरू किया था। बता दें कि नॉन प्रोफिट आर्गेनाइजेशन द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस का मुख्यालय आयोवा में म​हर्षि वैदिक शहर में है।

Notes with picture of Lord Ram 2

बताया जाता है कि इस मुद्रा चलन स्थानीय व्यापार को बढ़ाने के लिए किया गया था। सिटी काउंसिल ने राम मुद्रा का चलन स्वीकार किया था। वहीं भगवान राम के फोटो सभी नोट की ​कीमत 10 अमेरीकी डॉलर थी।

New WAP

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 2003 में राम मुद्रा नीदरलैंड में चलती थी। जो करीब 100 दुकान समेत 30 गांव में इसे चलाया जाता था। वहीं इस उस वक्त छोटी मुद्रा चलती थी। पहले इसमें 1 से 5 और 10 रुपये के नोट निकाले गए थे। इसे अमेरिका और नीदरलैंड में कुछ स्थानों में चलते थे। ये नोट यूरोप में 10 यूरो के बराबर था वहीं अमेरिका 10 डॉलर था।

Notes with picture of Lord Ram 3

भारत में भी गांधी का नोट चलता है, लेकिन कुछ समय पहले गांधी जी के फोटो को हटान की बात भी चर्चा में रही थी। अगर बात करें महर्षि महेश योगी की तो इनका जन्म छत्तीसगढ़ में पैदा हुए थे। इन्हें महर्षि महेश योगी कहते थे, लेकिन इनका असली नाम महेश प्रसाद वर्मा था। इनकी शिक्षा की बात करें तो इन्होंने फिजिक्स में ​शिक्षा लेने के बाद शंकराचार्य ब्रह्मानन्द सरस्वती से शिक्षा ली थी। इन्हें भारत ही नहीं विदेशों में काफी पसंद किया जाता है और फेमस भी है। बहरहाल इस समय ये खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोर रही है।

Maharishi-Mahesh-Yogi


Share on