200 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी ठग सुकेश चंद्रशेखर पिछले कई महीनों से जेल की हवा खा रहा है। लेकिन बड़ी बात यह है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम बॉलीवुड की कई जानी मानी अभिनेत्रियों के साथ में जुड़ रहा है। बता दें कि ठग की जैकलीन फर्नांडिस के साथ कई रोमांटिक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसके बाद से ही अभिनेत्री ठग के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में है। इतना ही नहीं फल का नाम नोरा फतेही के साथ में भी सामने आया है।
लेकिन अब हाल ही में और भी जानकारियां सामने निकल कर आई है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि मनी लांड्रिंग मामले में जेल की हवा खा रहे ठग सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर भी बड़ी हसीन आई थी। जिनको ठग द्वारा महंगे गिफ्ट देने की कोशिश भी की गई थी। इतना ही नहीं अब तक इस मामले में बॉलीवुड की कई जानी-मानी अभिनेत्रियों बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।
लेकिन हाल ही में ईडी द्वारा पेश किए गए दाखिल आरोपपत्र में और भी नाम सामने आए हैं। इतना ही नहीं ईडी द्वारा यह जानकारी भी साझा की गई है। ठग को लोगों के सामने इस प्रकार की प्रजेंट किया गया था ताकि वह अधिक मात्रा में बॉलीवुड हसीनाओं को अपनी और आकर्षित कर सकें इस दौरान ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कई मॉडल और अभिनेत्रियों से संपर्क में किए गए इतना ही नहीं उन्हें महंगे महंगे गिफ्ट का भी लालच दिया गया था।
बता दें कि इस पूरे मामले में जांच विभाग द्वारा 53 वर्षीय पिंकी ईरानी को भी गिरफ्तार किया गया था। पिंकी को लेकर भी ईडी ने कई जानकारी साझा की है। पिंकी द्वारा भी कई लोगों को जेल में वे मुलाकात करने ले लिया गई थी। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरे मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है। ठग ने उन्हें करोड़ो रूपये के महेंगे उपहार दिए थे।
इस पूरे मामले में ईडी द्वारा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से कई बार पूछताछ की जा चुकी है इतना ही नहीं इस मामले में और भी बॉलीवुड की हसीनाओं से पूछताछ की थी द्वारा की जा चुकी है। जिसमें इस पूरे मामले से जुड़ी कई जानकारी निकलकर सामने आई है। लेकिन जहां इस पूरे मामले में अब तक जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब जैसे-जैसे राज खुलते जा रहे हैं। वैसे ही बॉलीवुड की और भी हसीनाओं के नाम निकल कर सामने आए हैं जो ठग के संपर्क में थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, सारा अली खान और जान्हवी कपूर के जवाब भी ईडी द्वारा पेश किए गए है। आरोपपत्र में यह जानकारी साझा की गई है कि तीनों अभिनेत्रियों से ईरानी द्वारा संपर्क किया गया था। इतना ही नहीं तीनों अभिनेत्रियों को महंगे गिफ्ट का भी ऑफर मिला था। मिली जानकारी के अनुसार ईरानी ने सभी अभिनेत्रियों को ठग सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने के लिए हर बार अलग अलग कंपनी का आदमी बताकर मिलवाने की कोशिश की गई।
इतना ही नहीं साथ ही सभी अभिनेत्रियों को महेंगे गिफ्ट भी देने के आफर मिले थे। यह सभी जानकारी अभिनेत्रियों ने ईडी को दी जानकारी में बताई है। जान्हवी कपूर ने जो जानकारी एजेंसी को बताई है। उसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें 18.94 लाख मिले थे। जिसका ट्रांजैक्शन बैंक में हुआ था। इसकी जानकारी भी अदाकारा ने सबके साथ में साझा की है।