अपने मुश्किलों से भरे दिनों को याद कर रो पड़ी Nora Fatehi, बताया कैसे लोग बदमाशी करते थे

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में डांस से पहचान बनाने वाली डांसिंग क्वीन नोरा फतेही कभी बुरे वक्त में भी थी। नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में इमोशनल होकर अपने संघर्ष का खुलासा किया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से यह सब बताते हुए वह रोने लगती हैं। नोरा फतेही ने बताया कि कैसे अपने जीवन के शुरुआती समय में उन्होंने कड़ा संघर्ष किया और कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा।

New WAP

Nora Fatehi3

नोरा फतेही ने बताया कि जब वह कनाडा से भारत आए तब वह काफी डरी हुई थी और मन में कई तरह के विचार थे। अपनी कल्पना को बताते हुए नूरा ने बताया कि उन्हें लगता था कि जब वह भारत पहुंचेगी तो उन्हें लेने एक लग्जरी कार आएगी जिसके साथ एक बेलबोय (नौकर) होगा और फिर उन्हें एक आलीशान घर में ले जाया जाएगा। नूरा ने बताया कि वह ऐसा सोचती थी कि अपनी लग्जरी कार से ही वह फिल्मों के ऑडिशन के लिए जाएंगी।

बदमाशी और उपेक्षा भी देखना पड़ी

Nora Fatehi2

नोरा फतेही ने बताया कि यह उनकी कल्पना मात्र था वास्तव में ऐसा कुछ नहीं हुआ। नोरा ने बताया कि उनको तब बहुत दुख हुआ जब वह भारत पहुंची और यहां उन्हें बदमाशी और उपेक्षा देखना पड़ी। भारत पहुंचकर उनका अनुभव ठीक वैसा ही था जैसे आपके गाल पर कोई करारा चांटा पड़ा हो।

Nora Fatehi1

अपने साक्षात्कार में नोरा फतेही ने ऑडिशन के समय का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। नूरा जब ऑडिशन देने पहुंची तब उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर ने स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी जो कि हिंदी में लिखी हुई थी। स्क्रिप्ट राइटर जानता था कि नूरा की हिंदी कमजोर है लेकिन फिर भी उन्हें जानबूझकर हिंदी की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी और बाद में उनका मजाक उड़ा कर बेइज्जत किया।

New WAP

Nora Fatehi4

नोरा फतेही की हिंदी थोड़ी कमजोर थी जिसको लेकर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके ठीक विपरीत नोरा फतेही ने अपने काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया लिया है। नोरा फतेही जल्दी ही फिल्मों में भी नजर आने वाली है। उनकी आने वाली फिल्म अजय देवगन की “भुज : द प्राइड ऑफ़ इंडिया” है जिसमें वह एक जासूस का किरदार निभाने वाली है।


Share on