29 C
Mumbai
Wednesday, March 22, 2023
spot_img

सेहरा खरीदने के नहीं थे पैसे, पत्नी ने पहनी 6 महीने तक एक ही साड़ी, बेहद गरीब थे खेसारी लाल यादव

Happy Birthday Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार खेसारी लाल यादव आए दिन अपने म्यूजिक वीडियो और अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में दिक्कत कलाकारों में खेसारी लाल यादव का नाम आता है अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहने वाले खेसारी लाल आज 37 साल के हो चुके हैं।

New WAP

Happy Birthday Khesari Lal Yadav 3

अभिनेता का जन्म 15 मार्च, 1986 छपरा (बिहार) के रसूलपुर चट्टी धनाड़ी गांव में हुआ। आज एंटरटेनमेंट जगत में बड़ा नाम कर चुके खेसारी लाल यादव काफी गरीबी भी देख चुके हैं। आज आलीशान जिंदगी जीने वाले खेसारी लाल यादव का एक समय ऐसा भी था। जब दो वक्त के खाने के भी पते पते में ही रहते थे।

New WAP

आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक है खेसारी

उन्होंने बहुत ही छोटे स्तर से उठकर आज भोजपुरी इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है खेसारी लाल यादव 20 साल की उम्र में शादी कर चुके थे। जिस समय खेसारी लाल यादव की शादी हुई उस समय उनकी स्थिति इतनी ज्यादा खराब थी कि अपनी खुद की शादी के लिए वह सेहरा तक नहीं खरीद पाए थे। कलाकार की शादी 11 जून, 2006 को हुई।

Happy Birthday Khesari Lal Yadav 1

ख़बरों के अनुसार शादी में खेसारी लाल यादव ने जो सूट पहना था उसे खरीदने के लिए चंदा देवी के पिता ने 11 हजार रुपए में 4 भैसों को बेचा था। शादी के बाद भी खेसारी लाल ने काफी परेशानी झेली उन्होंने एक समय घर चलाने के लिए लिट्टी-चोखा बेचकर दिन गुजरे। हालांकि अभिनेता का उनकी पत्नी ने हमेशा साथ दिया। बता दें कि खेसारी लाल की पत्नी चंदा देवी ने दिल्ली आने के बाद एक ही साड़ी में 6 महीने गुजारे थे। आज खेसारी लाल का दो बच्चों का परिवार है, जिसमें बेटा रिशव यादव और बेटी कृति यादव हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!