Five Books Reader: कहते हैं कि ज्ञान की प्राप्ति के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है। ज्ञान प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के किताबों को पढ़ना पड़ता है। आज संसार में हर एक चीज का ज्ञान आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए समय और कठोर परिश्रम करना पड़ता है। किताबों से ज्ञान लेने के लिए उन्हें पढ़ना पड़ता है।
आज इंसान ने जरूरत के अनुसार हर चीज को बनाया है। लेकिन ज्ञान प्राप्ति के लिए उसे पढ़ना ही पड़ता है। सोशल मीडिया के इस दौर में इन दिनों एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें 1 बच्चे ने एक साथ 5 किताबों को पढ़ने के लिए ऐसा खुराफाती दिमाग लगाया है कि इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने 5 किताबों को अपने पीछे राकेट टेबल पर रखा है और पांचों को सफेद कलर की केबल से कनेक्ट कर दिया है इतना ही नहीं इस लड़के ने पांचों केवल को अपने स्तर से चिपका दिया है मानो किताबी ज्ञान इस बच्चे को केवल के माध्यम से मिल रहा हो यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बच्चे के इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है।
View this post on Instagram
वैसे तो आज ज्ञान प्राप्ति करने के लिए बहुत से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट भी मौजूद है, जिनकी सहायता से आप दुनिया भर का ज्ञान एक ही जगह से ले सकते हैं। लेकिन इन सभी के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होता है। ऐसे में बच्चे ने अपनी निंजा टेक्निक लगाते हुए एक साथ 5 किताबों का ज्ञान लेने के लिए किताबी ज्ञान को इलेक्ट्रॉनिक रूप में परिवर्तित कर अपने दिमाग में ले जाने की कोशिश की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।