पत्नी साक्षी के संग धोनी का ऐसा डांस पहले कभी नहीं देखा होगा! फैंस को दिखा धोनी का नया अवतार

Follow Us
Share on

क्रिकेट के मैदान में अपनी बेटिंग से छक्कों की बरसात करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपने संन्यास के बाद से ही। सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने खेतों को पसीना बहाते हुए नजर आ जाते हैं। वे इन दिनों फार्मिंग कर रहे हैं। और अपने खेतों में लगी सब्जियों को कम दाम पर लोगों को मुहैया कराने का काम कर रहे हैं। उन्हें अक्सर खेतों में देखा जा सकता है।

New WAP

MS Dhoni with Sakshi
Image Source: Instagram

लेकिन इन सबको छोड़कर धोनी अपनी पत्नी और बेटी को भी पूरा समय देते हैं। वहीं हाल ही में कैप्टन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे अपनी पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हमेशा देखने में आता है कि कैप्टन धोनी से ज्यादा उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

वहीं हाल ही में वायरल हो रहे धोनी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी, साक्षी को पीछे से पकड़ते हैं और वह फिर झूमने लगती है। पति- पत्नी का इस तरीके साथ में डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो साक्षी की दोस्त की शादी का है जिसमें धोनी भी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पति पत्नी खूब एन्जॉय करते हुए नजर आए। हालांकि यह वीडियो कुछ समय पुराना है लेकिन आज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

New WAP


Share on