रामनवमी के मौके पर नीतू ने ऋषि कपूर की वीडियो शेयर कर दी फैंस को शुभकामनाएं!

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच मौजूद नहीं है। लेकिन आज भी उनकी यादें सभी के दिलों में जीवित है। अभिनेता ने अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज किया है। ऋषि कपूर ने लगभग 4 दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। इस समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। लेकिन साल 2020 में वे इस दुनिया को अलविदा कह गए।

New WAP

rishi and neetu kapoor

लेकिन आज भी उनके जीवन से जुड़ी यादों को उनकी पत्नी नीतू कपूर सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। बता दें कि हाल ही में नीतू ने एक शो के दौरान उनके और ऋषि कपूर के जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। जिससे आज तक सभी फैंस अंजान थे। नीतू ने बताया था कि शादी होने से पहले वे ऋषि कपूर को लड़कियां पटाने की तरकीब बताया करती थी। और दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त थे।

ऋषि कपूर को याद कर हुई भावुक

neetu kapoor sad

New WAP

लेकिन ये उन्हें भी नहीं पता था,कि आगे चलके दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नीतू बताती है कि जब दोनों की दोस्ती थी उस दौरान ऋषि कपूर उन्हें बेहद प्यार करते थे। और दोनों की बहुत अच्छी बनती थीं। वहीं अब जब अभिनेता उनके पास नहीं है तो वे उनके जीवन से जुड़ी वीडियो और फ़ोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि नीतू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और वे हर मौके पर ऋषि कपूर की फिल्म से जुड़ी वीडियो को शेयर करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


वहीं हाल ही में नीतू ने राम नवमी के मौके पर ऋषि कपूर की एक फिल्म की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जो कभी वायरल हो रही हैं। साथ ही उन्होंने सभी को रामनवमी की सभी फैंस को शुभकामनाएं दी है। शेयर की गई वीडियो में अभिनेता शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)


यह पहला मौका नहीं है जब नीतू ने इस तरह वीडियो शेयर किया हो। वे हर मौके पर फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए इस तरह वीडियो शेयर करती रहती हैं।


Share on