NASA ने खोजे पृथ्वी जैसे 3 नए ग्रह | पानी और जीवन के मिले संकेत

Photo of author

By admin

पृथ्वी जैसे तीन नए ग्रहों (एक्सपोप्लैनेट) की खोज की गई है, जो पृथ्वी के पास स्थित किसी तारे के आसपासचक्कर काट रहे हैं। इनमें से एक ग्रह पर जीवन होने की संभावना
बहुत ज्यादा है। ये तीनों ग्रह पथरीले हैं और तारे की बाहरी कक्षा में परिक्रमा कर रहे हैं।
यह ग्रह जीवन पनपने योग्य क्षेत्र में घूम रहे हैं, जहां तापमान तरल पानी के लिए काफी अनुकूल पाया गया है।

New WAP

You May Like चंद्रयान-2 ने मित्रा समेत नौ क्रेटरों की तस्वीर भेजी !

ग्लिइसे नामक यह तारा जिसके आस- पास ये तीनों ग्रह घूम रहे हैं पृथ्वी से 12 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है। यह सौरमंडल के 20 सबसे पास स्थित तारों में से एक है। इस तारे के इर्द-गिर्द चक्कर काटने वाले ग्रहों के नाम ग्लिइसे 1061 बी, ग्लिइसे 1061 सी और
ग्लिइसे 1061 डी हैं। शोधकर्ताओं की टीम को एक औरसबूत मिला है जिससे चौथे ग्रह के होने की भी बात सामने आ रही है। इस रिपोर्ट को रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी में प्रकाशित किया गया है। ग्लिइसे 1061एक छोटा लाल तारा है। यह तारा ठंडा और कम
रोशनी वाला है। इसका मतलब यह है कि इस तारे के आसपास जीवन योग्य परिस्थितियां हैं जैसी कि एक गर्म तारे के आस-पास नहीं होती।

कितने भारी हैं ग्रह

ग्लिइसे 1061 के आस-पास चक्कर काट रहे तीनों ग्रहों का वजन पृथ्वी से थोड़ा कम है। ग्लिइसे 1016 बी सबसे पहला ग्रह है और इसका वजन पृथ्वी के वजन का 1.38 फीसदी है।
वहीं, दूसरे ग्रह ग्लिइसे 1016 सी का वजन पृथ्वी के वजन का 1.73 फीसदी है। यह ग्रह सौरमंडल की तुलना में अपने तारों के कहीं पास परिक्रमा कर रहे हैं। ग्लिइसे 1016 -बी को एक परिक्रमा पूरी करने में 3.1 दिन, ग्लिइसे सी को 6.7 दिन और ग्लिइसे 1016 डी को 13 दिनों का समय लगाता है।

google news follow button

New WAP