कैटरीना के आउट होते ही सलमान खान की जिंदगी में हुई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, जन्मदिन पार्टी में नजर आई हसीना

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज अपना 56 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि फिल्मों में रहते हुए उनका नाम बॉलीवुड की कई जानी-मानी अदाकारा के साथ में जोड़ा गया। उन्होंने विश्व सुंदरी और मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय को काफी लंबे समय तक डेट किया। लेकिन बाद में दोनों के बीच में झगड़े के चलते दोनों अलग हो गए।

New WAP

Mystrey Girl in Salman Birthday 1

सलमान खान का नाम मशहूर अदाकारा संगीता बिजलानी के साथ में भी लंबे समय तक चला था। लेकिन यहां भी उनकी बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। वहीं इसके बाद अभिनेता सलमान खान का नाम अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ में जोड़ा जाता था। लेकिन पिछले दिनों ही कैटरीना कैफ ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की कौशल से शादी कर ली जिसके बाद से ही अब लगातार यह कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेता सलमान खान कैटरीना के जाते ही अकेले पड़ गए हैं।

सलमान की पार्टी में विदेशी दोस्त

लेकिन हाल ही में उनकी जन्मदिन पार्टी के दौरान एक विदेशी महिला को देखा गया। वहीं इस मिस्ट्री गर्ल के सामने आने के बाद ही भाईजान की लव स्टोरी फिर से लोगों की जुबां पर आ गई है। बताया जा रहा है कि इस विदेशी महिला को आज से पहले सलमान खान के साथ में कभी नहीं देखा गया। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर सामने आई है। तो भाई जान की लव स्टोरी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई है। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे कैटरीना के बाद विदेशी महिला को डेट कर रहे हैं?

New WAP

Samantha Lockwood spotted in salman khan Birthday

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह विदेशी महिला कुछ समय पहले ही भारत आई है। लेकिन उन्हें इस तरह से भाईजान की जन्मदिन पार्टी में देखकर सभी लोग काफी ज्यादा हैरान है। इस विदेशी महिला का नाम समांथा लॉकवुड है। जिन्हें पहले नहीं देखा गया है। लेकिन जैसे ही वे भाईजान की पार्टी में पहुंची। उसके बाद से ही लगातार अब उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरे सामने आने के बाद अब भाईजान की लव लाइफ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है।


Share on