गरीब बेसहारा बच्चों के लिए मसीहा बने संगीतकार अरिजीत सिंह, सिखाएंगे मुफ्त में इंग्लिश, जानें उनका कोचिंग क्लास प्लान

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार अरिजीत सिंह अपनी शानदार आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। आपने अब तक के करियर में उन्होंने अनगिनत गानों को अपनी आवाज दी है। अरिजीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े संगीतकारों की गिनती में आते हैं। बता दें कि आज रिलीज होने वाली ज्यादातर फिल्मों में उनके ही गाने लोगों को सुनने को मिलते हैं। अपनी आवाज का जादू करोड़ों दिल पर चलाने वाले अरिजीत अपने व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं।

New WAP

arijit singh

अरिजीत सिंह काफी सरल और सिंपल इंसान है जो अपनी गायकी के साथ अपने व्यवहार के लिए भी लोगों के बीच में हमेशा से ही चर्चाओं का विषय रहे हैं। अरिजीत सिंह इन दिनों अपने एक फैसले के लिए काफी ज्यादा लोगों के बीच में पसंद किए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संगीतकार गरीब और बेसहारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का जिम्मा उठाने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने प्लानिंग बना ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

गौरतलब है कि अरिजीत सिंह जल्द ही ऐसी कोचिंग क्लासेस की शुरुआत करने जा रहे हैं। जहां स्कूल से छूटने के बाद गरीब बच्चे फ्री में इंग्लिश की शिक्षा पा सकेंगे। यहां उनकी तरफ से किया जाने वाला काफी सराहनीय प्रयास होने वाला है। संगीतकार के इस कार्य के लिए उनकी काफी सराहना की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए जियागंज अजीमगंज के चेयरमैन रह चुके शंकर मंडल ने पूरी योजना के बारे में विस्तार से बताया है।

New WAP

दरअसल, मशहूर संगीतकार अरिजीत सिंह गरीब बच्चों को फ्री में इंग्लिश पढ़ाने की योजना काफी समय पहले बनाई थी। जिसके बारे में उन्होंने जियागंज (पश्चिम बंगाल) के एक नर्सिंग कॉलेज में मीटिंग के दौरान भी अपनी बातों को रखा था। दरअसल, संगीतकार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ऐसी मुफ्त इंग्लिश की कोचिंग क्लासेस खोलने की तैयारी में है जहां बच्चे आसानी से इंग्लिश का ज्ञान ले सकें और अपने भविष्य को उज्जवल बना सके। हालांकि संगीतकार अरिजीत सिंह द्वारा इस विषय पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

लेकिन जियागंज अजीमगंज के चेयरमैन रह चुके शंकर मंडल ने इस बारे में काफी कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से अरिजीत सिंह की इस योजना के बारे में बताते हुए कहा है कि अरिजीत पिछले लंबे समय से कोचिंग सेंटर को लेकर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने इसके लिए पूरी योजना भी बना ली है। उन्होंने बताया कि अभिजीत के माता-पिता उनके अच्छे दोस्त हैं वही संगीतकार उनके ससुर के छात्र भी रह चुके हैं। ऐसे में उन्होंने 9 कमरे बच्चों की कोचिंग पढ़ाई के लिए मांगे हैं।

अरिजीत सिंह के इस सराहनीय प्रयास में उनकी तरफ से भी पूरा सहयोग किया जा रहा है, और फ्री कोचिंग क्लासेज के लिए उनसे इस 9 कमरों के लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। शंकर मंडल ने इस बारे में आगे जानकारी देते हुए कहा है कि अरिजीत सिंह के योजना के अनुसार 9 कमरों की व्यवस्था भी कर दी गई है। जो कि कॉलेज की तरफ से की गई है इतना ही नहीं यहां पर टॉयलेट से लेकर बच्चों के रुकने तक के इंतजाम कर दिए गए हैं। जिसमें 500 से 600 बच्चा आराम से रुक सकते हैं। कोचिंग का टाइम शेड्यूल ही तय कर दिया गया है जिसके मुताबिक शाम को 5:00 से 8:00 बजे तक वही सुबह के समय कोचिंग का समय 6 से 9 बजे तक रखा गया है।


Share on