Dhoni daughter Ziva: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज क्रिकेट के महाकुंभ कहलाने वाले IPL में टीम चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। चेन्नई सुपर किंग इस बार खेले जा रहे हैं, IPL में पॉइंट टेबल पर सबसे ऊपर है।
IPL में अभी तक जितने भी बार महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखने को मिली है। उन्होंने हर गेंद को बाउंड्री के बाहर फेंकने की कोशिश की है, महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के साथ ही अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं। आज हर मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचते हैं।
Missing Ms Dhoni’s adorable cheerleader😩💛pic.twitter.com/sVBVXQYzrb
— ` stan ajju (@kurkureter) April 17, 2023
महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ में भी खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। उनकी बेटी जीवा उनके साथ काफी मस्ती करती हुई नजर आती है दोनों बाप बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। बता दें कि जीवा अपने पापा की परी है दोनों अक्सर एक साथ गाड़ी धोते हुए भी नजर आते हैं।
View this post on Instagram
माही की बेटी को हाल ही में साक्षी धोनी के साथ पार्टी में देखा गया था। इस दौरान भी जीवा की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया था। जीवा धोनी की बेटी होने के चलते काफी ज्यादा पॉपुलर है। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी तस्वीर और वीडियो काफी ज्यादा वायरल होती है, जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है जीवा काफी शरारती है।