28 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब IPL को MS Dhoni करने वाले है अलविदा? फेसबुक लाइव ने बड़ाई फैंस की धड़कनें

MS Dhoni : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आज कौन नहीं जानता उन्होंने अपने क्रिकेट से दुनिया भर में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। धोनी ने अपनी कप्तानी के साथ ही अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों के दिलों में अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में खूब नाम कमाया है। वे आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद भी खूब पसंद किए जाते हैं।
MS Dhoni Left IPLमाही ने जितनी पहचान अपने खेल से बनाई है उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपने व्यक्तित्व से भी बनाई है। सोशल मीडिया पर माही की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज भी उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद खूब वायरल होती हैं। धोनी बहुत कम ही लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन वे इतने ज्यादा पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं कि उनके जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंच ही जाती हैं।

New WAP

क्या बना सकते है टीम इंडिया के मेंटर

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के सन्यास लेने के बाद IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान है। आने वाले सत्र में भी माही नजर आने वाले हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसने फैंस की बैचेनी को बड़ा दिया है। धोनी कुछ बड़ा एलान करने जा रहे हैं। ऐसे में फैन्स की दिलों की धड़कन बढ़ गई हैं। फैंस अब उनके IPL से भी सन्यास के कयास लगा रहे हैं।

हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है माही क्या एलान करने वाले हैं। लेकिन फैन्स उनको लेकर अब काफी बैचेन और उत्सुक नजर आ रहे हैं। सभी का ध्यान उनके एलान पर टिका हुआ है। उन्होंने 24 सितंबर को पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह कुछ एलान करने वाले हैं। जिसे वे आज 2 बजे करेंगे। अब सभी फैन्स के ध्यान उनकी आने वाली पोस्ट पर टिका हुआ है। उनकी यह पोस्ट काफी वायरल हो रही हैं।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!