31.1 C
New Delhi
Saturday, May 27, 2023
spot_img

MS Dhoni को मिला अब तक का सबसे बेहतरीन उपहार, तोहफा देख खिल उठा Mahi का चेहरा, देखें वीडियो

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और अपनी क्रिकेट से दुनिया भर में एक अलग ही अमिट छाप छोड़ी है। धोनी चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा देखने को मिलती है। लोग आज भी उनकी एक नजर पाने के लिए बेताब दिखाई देते हैं।

New WAP

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती उन महान क्रिकेटर चुनाव होती है, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए काफी योगदान दिया है। धोनी ने भी भारतीय क्रिकेट में रहते हुए काफी योगदान दिया। उन्होंने भारतीय टीम को हर एक फॉर्मेट में नंबर वन बनाने के साथ ही अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप विजेता भी बनवाया। माही आज आईपीएल में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में ही है। ऐसे में उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचते हैं। लेकिन हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले ने उन्हें काफी बड़ा गिफ्ट दिया है।

New WAP

जिसे देखकर महेंद्र सिंह धोनी खुद काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। दरअसल, इस शख्स ने माही चेपॉक स्टेडियम का एक मिनी मॉडल गिफ्ट किया है। माही को मिला यहां शानदार तोहफा वह खुद काफी गौर से देखते हुए नजर आए उनके चेहरे की स्माइल ही बता सकती है कि उपहार उनके लिए कितना ज्यादा खास है। पूरा मिनी स्टेडियम लाइट से जगमगाता हुआ काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है।

धोनी के प्रशंसकों ने उपहार देने वाले व्यक्ति की जमकर तारीफ की है इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा है कि माही को विकेटकीपर के रूप में खड़ा किया जाता तो यह स्टेचू और भी ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाता। बता दें कि माही की टीम प्लेऑफ में कदम रख चुकी है। ऐसे में आज पहला क्वालिफाइड मुकाबला उनका गुजरात टाइटंस के साथ में होना है, जो कि काफी फॉर्म में चल रही है।

DeepMeena
DeepMeena
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles