MP के विवेक सागर का कमाल टोक्यो ओलिंपिक हॉकी में गोल कर किया प्रदेश का नाम गौरवान्वित

Follow Us
Share on

भारतीय खिलाड़ी हमेशा ही देश का नाम रोशन करते है फिर चाहे क्रिकेट हो या फिर हॉकी हर खेल में भारतीय खिलाड़ी अपने दमदार खेल दिखाते हुए देश को मेडल दिला रहे है। इन दिनों मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खिलाड़ी ने अर्जेंटीना (Argentina) में अपने दमदार खेल की बदौलत भारत ही नहीं अपने जिले का नाम भी रोशन किया है।

New WAP

Vivek Sagar Madhya Pradesh

हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी (Itarsi) में रहने वाले विवेक सागर (Vivek Sagar Prasad) की जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में हॉकी (Hockey) में दमदार खेल दिखाया। भारत ने अर्जेंटीना को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ओलिंपिक हॉकी में विवेक सागर ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्जेंटीना के चारों कोने चीत कर दिए। विवेक ने इस खेल में एक खूबसूरत गोल किया जिसकी बदौलत भारतीय टीम को 3—1 से जीत मिली।

New WAP

बता दें​ विवेक सागर की दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। जैसे ही ओलिंपिक में विवेक ने गोल मारे होशंगाबाद के इ​टारसी में खूब जश्न मनाया। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) हारने वाली थी लेकिन विवेक सागर ने अपनी पारी के दम पर एक मजबूत स्थिति में लेकर गए उसके बाद एक के बाद एक गोल दागे और भारतीय टीम को जीत दिला दी। विवेक के इस खेल के बाद विवेक सागर के मात पिता समेत क्षेत्रवासियों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

Vivek Sagar Madhya Pradesh Tokyo 2020

हॉकी में भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले विवेक सागर के लिए ये पल उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा दिन था। विवेक सागर के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश ही नहीं जिलेभर के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की। हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत समेत अन्य हॉकी के दिवानों ने विवेक सागर के खेल की खूब प्रशंसा की। हॉकी के क्वार्टर फाइनल में जगह बन जाने के बाद विवेक सागर के लिए यह पल यादगार बन गया है।

होशंगाबाद जिले के इटारसी के एक छोटे से गांव चांदौन में रहने वाले विवेक ने अपनी सफलता के झंडे यूं ही नही गाड़े थे। उन्होंने अपने करियर संवारने के लिए बहुत मेहनत की तब जाकर आज इन्होंने अर्जेंटीना में अपने खेल के दम पर बाजी मारी है। इतना ही नहीं विवेक को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा 2019 के लिए राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया था। इन्होंने अंतराष्ट्रीय हॉकी खेल में आने से पहले अपनी प्रतियोगिता के बल पर अनेक खेलों में शानदार प्रदर्शन किए थे तब जाकर आज इन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।

Indian Hockey Team Tokyo 2020 Goal

बहरहाल विवेक सागर के इस खेल के बाद मध्यप्रदेश ही नहीं देशभर में भी इनके नाम की चर्चा हो रही है। विवेक ने पहली बार इस खेल में अपना गोल लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस समय विवेक सागर के शानदार प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।


Share on