टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय बीते काफी समय से लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई थी हाल ही में उन्होंने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। जिसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिन्हें फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
मौनी रॉय की बात की जाए तो वे जानी मानी टीवी एक्ट्रेस है। उन्होंने नागिन के किरदार से घर-घर में बड़ी पहचान बनाई इसके अलावा वे अपने शानदार फोटो शूट के लिए भी पहचानी जाती है। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी का शिरोमणि इंजॉय करते हुए भी दिखाई दिए हैं। इस दौरान की भी दोनों की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई है। जिन्हें फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि मौनी रॉय को उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार शादी की शुभकामनाएं दी जा रही है। लेकिन इस दौरान शादी होते ही उनका एक वीडियो काफी ज्यादा चर्चाओं में चल रहा है। जिसमें वह अपने पति को छोड़ इस मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यहां और कोई नहीं अर्जुन बिजलानी है जो कि जाने-माने टीवी एक्टर है।
मौनी और अर्जुन की शानदार दोस्ती देखने को मिलती है। इतना ही नहीं वह अपनी दोस्त की शादी में भी शिरकत करने पहुंचे थे। अब हाल ही में उनका जो वीडियो सामने आया है उनसे मौनी रॉय अपने दोस्त अर्जुन के गाने पर किस करती हुई दिखाई देती है और उन्हें गले भी लगाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह काफी ज्यादा चर्चाओं में भी बना हुआ है। इतना ही नहीं इस वीडियो को खुद मौनी रॉय ने साझा किया है।