मिस इंडिया यूनिवर्स ने राज कुंद्रा की कंपनी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई उनकी अश्लील फिल्म

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जब से सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी हुई है उसके बाद से ही इस मामले से जुड़े राज एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं बता दें कि अब तक पोर्नोग्राफी के दलदल में फंसी कई अभिनेत्रियों और मॉडल ने राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसकी वजह से उनकी मुसीबतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। पोर्नोग्राफी मामला जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है एक के बाद एक कई राज इस मामले से जुड़े खुलकर सामने आ रहे हैं।

New WAP

pari paswan 2

अब हाल ही में मॉडल और मिस इंडिया यूनिवर्स ने राज कुंद्रा की प्रोडक्शन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वे काम की तलाश में उनकी कंपनी से जुड़ी थी। तो उस दौरान उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर उनकी आपत्तिजनक फिल्म बना ली गई थी। हालांकि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने देर ना करते हुए मुंबई पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई उन्होंने यह भी कहा है कि यह मामला मुंबई पुलिस के पास दर्ज है और इसकी जांच चल रही है।

वह इस मामले में बड़ा राज खोलने वाली मॉडल की बात की जाए तो वह झारखंड की गुमला धनबाद की रहने वाली है। जो साल 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन उनके साथ हुई इस घटना के बाद अब उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में उनके ससुराल वालों ने उनके ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं इतना ही नहीं उन्हें यहां तक कह कर जलील किया गया है कि वह आपत्तिजनक फिल्मों में काम करती है।

New WAP

pari paswan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज कुंद्रा की प्रोडक्शन कंपनी पर आरोप लगाने वाली मॉडल की शादी कतरास निवासी नीरज पासवान से हुई थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया साइट फेसबुक के माध्यम से हुई थी और बात ही बात में दोनों को प्यार हो गया और दोनों ने आगे चल कर शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मॉडल ने दहेज प्रताड़ना का केस लगाया था। वही मॉडल की शिकायत पर पुलिस द्वारा उनके पति नीरज पासवान को गिरफ्तार किया गया जो फिलहाल जेल में बंद है।

लेकिन इस दौरान मॉडल के ससुराल वालों की तरफ से उन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं इतने ही नहीं उन पर आरोप लगाए जा रहा है कि उनके द्वारा राज कुंद्रा के प्रोडक्शन कंपनी में अश्लील फिल्मों में काम किया जाता है। इतना ही नहीं उनके पहले से भी कई लोगों के साथ में संबंध रहे हैं। इतना ही नहीं मॉडल के ससुराल वालों ने या तक भी कहा है कि वह महिला होने का फायदा उठा रही है। इतना ही नहीं उन पर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि उनकी एक 12 साल की बेटी भी है।

वहीं सवारों को पर अपने तरफ से जवाब देते हुए मॉडल ने प्रेस वार्ता में सांप बताया है कि उनके पति नीरज पासवान को उनकी बेटी के बारे में सब कुछ जानकारी थी। शादी के पहले से ही नीरज उनकी बेटी को जानता है। उन्होंने अपने ससुराल द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए बताया है कि सभी को इस बात की जानकारी थी कि उनकी बेटी है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने शादी से पहले ही नीरज पासवान को अपने साथ हुई घटना के बारे में संपूर्ण जानकारी दे दी थी।

मॉडल ने अपना पक्ष रखते हुए यह भी साफ तौर पर बताया है कि जिस तरह से उनके ससुराल वालों द्वारा उन पर शादी का आरोप लगाया जा रहा है तो उन्होंने इसका भी जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने तलाक लेने के बाद ही दूसरी शादी की है। इतना ही नहीं उन्होंने खुलासा करते हुए यह भी बताया कि उनके पास पास वीडियो और फोटो भी मौजूद है। जिसमें उनके पति नीरज पासवान उनकी बेटी को खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शादी से पहले नीरज का अक्सर घर आना जाना लगा रहता था।
pari paswan 1


Share on