आज रिलीज होने वाली हर फिल्म को हिट करने के लिए काफी चीजों का विशेष ध्यान रखा जाता है। ताकि पहली ही नजर में फिल्म लोगों के दिमाग से होती हुई उनके दिलों में भी उतर जाए। इसके लिए निर्माता फिल्म की स्टोरी से लेकर हीरो हीरोइन सभी का सही से चुनाव करते हैं। लेकिन कई बार इतनी तैयारी के बावजूद फिल्म सफल साबित नहीं हो पाती हैं। कई स्टोरी के कारण तो कोई जोड़ी के कारण फिल्म को पसंद नहीं करता। तो चलों आज बॉलीवुड फिल्मों की कुछ ऐसी जोड़ी के बारे में बात करते हैं जो दर्शकों को बेहद ही नापसंद आई।
इस लिस्ट में हम पहला नाम लेना चाहेंगे शाहिद कपूर और विद्या बालन का दोनों ही कलाकारों ने अपने अब तक के करियर में कई फिल्मों में काम किया है। शाहिद कपूर तो इतना ज्यादा कुछ नहीं कर सके। लेकिन विद्या बालन ने अपनी अदाकारी से सभी को दीवाना बना दिया है। उन्होंने स्क्रीन पर ऐसे रोल प्ले किए हैं जिनका कोई तोड़ नहीं। वैसे तो दोनों ही कलाकारों ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ में काम किया है लेकिन इन दोनों ही कलाकारों ने एक फिल्म में एक साथ काम किया था जिसमें इनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा नापसंद किया गया। इस फिल्म का नाम था किस्मत कनेक्शन जिसमें विद्या बालन और शाहिद कपूर की जोड़ी दर्शकों को पसंद नहीं आई थी। इतना ही नहीं स्क्रीन पर दोनों ही कलाकारों के प्यार का जादू भी नहीं चल पाया।
इस लिस्ट में अगली जोड़ी है करीना कपूर और इमरान खान की जिन्होंने एक साथ काम तो किया। लेकिन अपनी अदाकारी और रोमांस से दर्शकों का दिल नहीं जीत पाए। बता दें कि दोनों ने गौरी तेरे प्यार में फिल्म में साथ काम किया था। लेकिन करीना जैसी बड़ी स्टार का अपने से छोड़ी उम्र के साथ रोमांस दर्शकों को रास नहीं आया। वैसे भी इमरान खान ने अपने अभिनय से जनता को कम ही प्रभावित किया है। वही करीना कपूर आज भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है।
इस लिस्ट में अगली जोड़ी आती है मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उदय चोपड़ा की है। जहां एक और प्रियंका बॉलीवुड की सबसे काबिल अदाकारा है तो वहीं दूसरी और उदय को बहुत कम फिल्म में ही लोगों द्वारा देखा गया। उदय चोपड़ा ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है लेकिन उनका अभिनय जनता को आकर्षित नहीं कर पाया। इसके कारण यह जोड़ी भी स्क्रीन पर लोगों को अपनी अदाकारी का दीवाना नहीं बना पाए।
इस लिस्ट में हम अब सबसे चर्चित फिल्म और टॉप अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं। दरअसल, आपने फिल्म पद्मावती तो जरूर देखी होगी। लेकिन इस फिल्म में आपको भी शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ज्यादा पसंद नहीं आई हो, यह हम नहीं कह रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद दर्शकों ने किया है।