Mika Singh Island: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मीका की है जो कि अपने दमदार अदाकारी के साथ ही अपने शानदार गानों के लिए जाने जाते हैं। अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले मीका सिंह अपनी लाइफ स्टाइल के लिए भी पहचाने जाते हैं। आज वह दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में किसी से कम नहीं है। यही कारण है कि वह अपनी जिंदगी को काफी आलीशान तरीके से जीना पसंद करते हैं।
मीका सिंह की गिनती उन सिंगर में होती है जिन्होंने अपना एक अलग ही ब्रांड बनाया है सिंगर हमेशा अपने आंखों पर चश्मा लगाए हुए ही नजर आते हैं। उन्हें बहुत कम ही बिना चश्मा के देखे जाता है। मीका काफी फनी अंदाज के सिंगर है। हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बता दें कि वह पहले ऐसे भारतीय सिंगर बन चुके हैं। जिन्होंने अपना खुद का प्राइवेट आईलैंड खरीदा है।
View this post on Instagram
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को साझा किया है जिसमें वहां मटमैले पानी में वोट चलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। इतना ही नहीं लोगों ने उनके इस वीडियो पर काफी रिएक्शन भी दिए है। इतना ही नहीं उन्होंने 7 नावें और 10 घोड़े भी अपने आइलैंड के लिए खरीदे हैं।
वीडियो को जहां एक और काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर वीडियो में दिख रहे पानी को लेकर लोगों ने उन्हें काफी फनी अंदाज में ट्रोल भी किया है। कई यूजर्स का तो कहना है कि पानी काफी ज्यादा साफ दिखाई दे रहा है। किसी ने कहा है कि यह तो नाले से कम नहीं लग रहा है। देखा जाए तो मीका सिंह का हाइलैंड उनके लिए तो काफी शानदार है और लोगों को पसंद भी आया है।