मिलिए ऐसी सास जो अपनी बहुओं की लक्ष्मी की तरह करती है पूजा, पैर धोकर लेती है उनका आशीर्वाद

Follow Us
Share on

अक्सर आपने सास बहुओं के बीच तीखी नोंकझोंक देखी ही होगी। कई टीवी सीरियल्स में भी सास बहू के इस रिश्ते को इसी तरह से आम जनता के आगे परोसा जाता है जैसे सास बहू का रिश्ता चूहे बिल्ली की तरह होता है जिसमे सास अपनी बहुओं को बहुत प्रताड़ित करती है या कोई बहु अपनी सास का जीना हराम कर देती है। लेकिन महाराष्ट्र के जिन सास बहुओं के बारे में हम आपको बता रहे है उनकी कहानी इन सबसे बिलकुल उलट है।

New WAP

जी हां महाराष्ट्र का एक परिवार इन दिनों बहुत सुर्खियों में है।यह एक महिला है जो अपनी बहुओं को भगवान के आशीर्वाद के रूप में मानती है और उनके पैर धोकर उनकी पूजा भी करती है,साथ ही वो अपनी बहुओं को लक्ष्मी का रूप बताती है और उनकी उसी तरह से पूजा भी करती है।ये सास अपनी बहुओं को खुद अपने हाथो से तैयार करती है और उनकी पूजा करने के साथ ही उनका आशीर्वाद भी लेती है। है ना अनोखी कहानी?

ये कहानी महाराष्ट्र के वाशिम जिले की है।इन महिला का नाम सिंधुबाई है जो हर साल गौरीपूजन के अवसर पर अपनी बहुओं को देवी लक्ष्मी का रूप मानकर उनकी सेवा और पूजा भी करती है।इस त्योहार के अवसर पर वो अपनी बहुओं को खुद अपने हाथो से सजाने के साथ ही उनके पैर धोती है और उसके बाद उनका आशीर्वाद लेती है।चार साल से ये सिलसिला इसी तरह से चलता आ रहा है।जिसके बाद सोशल मीडिया पर सिंधुबाई और उनकी बहुओं की तस्वीरें भी वायरल हुई है जिसमे साफतौर पर इनके बीच का प्यार देखा जा सकता है।

New WAP

जब सिंधुबाई से इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया की बहुएं हमेशा पूरे परिवार को साथ रखती है उनका ख्याल रखती है सभी के खाना खाने के बाद वो खाना खाती है काम करके थकने के बाद भी अगर आधी रात को भी आवाज लगाओ तो वो उनकी सेवा के लिए हमेशा खड़ी रहती है।इसलिए हमारा भी ये कर्तव्य है की हम उन्हे सम्मान दे।

सिंधुबाई की सास भी अपनी सास के द्वारा किए सम्मान से काफी खुश नजर आती है।उनका कहना है की उनकी सास उन्हें बेटी की तरह ही रखती है और किसी भी चीज की कमी नही होने देती है।ये किस्सा इसलिए भी खास है क्योंकि हमारे समाज में अक्सर ऐसा देखा जाता है की सास बहुओं का रिश्ता इतना आदर्श नही होता है हमेशा इनमे नोकझोंक चलती ही रहती है। लेकिन दूसरी तरफ सिंधुबाई जैसी महिलाए भी है जो सास बहुओं के इस रिश्ते में चार चांद लगा रही है,और समाज में एक अलग ही मिसाल दे रही है।


Share on