वाहवाही लूटने के चक्कर मे आलोचना का शिकार हुए मनोज तिवारी, ट्वीट किया डिलीट

Follow Us
Share on

मनोज तिवारी जो कि बीजेपी के सासंद है उन्होंने एक बार फिर से वाहवाही लूटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में ट्वीट करके ये बोला कि वो कोरोना नेगेटिव है। गृह मंत्रालय के अधिकारियो ने इससे इंकार कर दिया है और ये भी बोला कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभी तक कोई भी टेस्ट नहीं कराया गया है। जिससे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव बताई जाये।

New WAP

मनोज तिवारी ने उसके बाद जल्दी से अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। लेकिन उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट बहुत सारे लोगो के पास पहुंच चूका था और सभी लोगो ने उस स्क्रीन शॉट को शेयर भी किया है। मनोज तिवारी ने ये भी लिखा था कि ‘देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है।’

अपने ट्वीट को लेकर मनोज तिवारी इससे पहले भी काफी बार आलोचना का शिकार हो चुके हैं। एक बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी मनोज तिवारी ने जीत को लेकर बड़ा दावा किया था। जितने भी सर्वे हुए थे उन सब को फेल बताया गया था। लेकिन उसका दावा उस टाइम भी फेल हो गया था और तब मनोज तिवारी की बहुत ज्यादा आलोचना भी हुई थी।

उसके बाद कुछ महीनो के बाद दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छिन ली गई थी। अमित शाह जो कि केंद्रीय गृह मंत्री है उन्होंने पिछले रविवार को ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद अब उनका इलाज चल रहा है। फिर शनिवार को देर रात को मोदी कैबिनेट के एक ओर मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फिर अब उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भी एडमिट कराया गया है।

New WAP


Share on