नन्ही परी को अस्पताल से घर लेकर आए Manoj Tiwari, जोर-शोर से किया ग्रैंड वेलकम, फूलों से सजाया आशियाना

Follow Us
Share on

Manoj Tiwari: भोजपुरी अभिनेता भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी इन दिनों तीसरी बार पिता बनने को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। बता दें कि उनके पिता बनने की खबर सामने आने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर उनके बच्चे से जुड़ी जानकारियां काफी ज्यादा वायरल हो रही है ऐसे में हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से चर्चाओं में है।

New WAP

Manoj Tiwari New Baby Welcome

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नन्ही परी को मनोज तिवारी अपनी पत्नी के साथ घर लेकर आते हैं तो बच्ची का जोर शोर के साथ ग्रैंड वेलकम किया जाता है फूलों से आशियाना सजाया जाता है। इस दौरान का वीडियो वायरल होने के साथ ही लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मनोज तिवारी अपनी नन्ही परी को अपनी गोद में लिए घर में प्रवेश करते हैं।

इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ में चलती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं जैसे-जैसे मनोज तिवारी आगे बढ़ रहे हैं। उनके सामने फूलों को बिछायाजा रहा है। इतना ही नहीं अपनी गाड़ी से उतरते से ही मनोज तिवारी कहते हैं कि बाबू आ गया। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अभिनेता अपनी बच्ची को भगवान के दर्शन करवाते हैं, घर में बिटिया के जन्म के बाद से ही काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को खुद मनोज तिवारी ने साझा किया है।


Share on