Manoj Tiwari: भोजपुरी इंडस्ट्री से राजनीति तक अपना परचम लहराने वाले जाने-माने कलाकार मनोज तिवारी को आज कौन नहीं जानता उनके गाने आज भी लोगों की जुबां पर बने हुए रहता है। मनोज तिवारी ने जितना नाम फिल्म जगत में कमाया उससे कई ज्यादा उन्होंने राजनीति में कमा लिया है। बता दें कि आज मनोज तिवारी भाजपा की तरफ से सांसद है और हमेशा अपने तीखे तेवर को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि जल्दी ही उनके परिवार में नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है ऐसे में हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा की है जिसमें उनकी पत्नी सुरभि तिवारी अस्पताल में एडमिट नजर आ रही है उन्होंने इस पोस्ट को साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है।
बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी pic.twitter.com/JJj1H82XEr
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 12, 2022
यहां पोस्ट सामने आने के बाद से काफी ज्यादा वायरल हो रही है और सभी होने और शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि जो तस्वीर उन्होंने साझा की है उस पर उनको चाहने वालों के साथ ही फिल्म जगत के और राजनीतिक जगत के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। सामने ही तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी पत्नी बेड पर लेटी हुई है मनोज तिवारी ने सेल्फी ली है।