बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ऐसे कलाकार थे जिन्होंने बहुत कम समय में बहुत ऊंचाइयों को हासिल किया था। आज से ठीक एक वर्ष पहले 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का निधन हो गया जिससे उनका परिवार और फैंस आज तक निराश है। सुशांत का परिवार और सुशांत के फैंस पिछले एक साल से उनको न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज़ उठाते रहते हैं। परिवार और फैंस के साथ ही साथ फिल्मी दुनिया के कलाकारों को भी उनके जाने का दुख हुआ है और फिल्म जगत में बहुत बदलाव भी आये है। वेब सीरीज फैमिली मैन 2 (The Family Man Season 2) से चर्चा में चल रहे मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने भी सुशांत सिंह को याद किया। मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म सोन चिड़िया में काम किया था जिसे याद करते हुए उन्होंने कुछ बातें बताएं।
अपने इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह को याद करते हुए कहा कि जब उन्हें अभिनेता के दुनिया से चले जाने की जानकारी मिली तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। मनोज बाजपेयी बताते हैं कि सुशांत को आसमां में सितारों और घूम रहे प्लैनेट्स की बहुत अच्छी समझ थी और वह इन से जुड़ी जानकारियां इकट्ठे करते रहते थे। न्यूज़ एजेंसी के साथ बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि आप बीते हुए कल की बात कर रहे हैं तो मैं आपको बता दूं कि मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि सुशांत हमारे बीच नहीं है।
मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिल्म सोनचिड़िया (Sonchiraiya) के समय सुशांत के साथ कई बार उनकी बात हुई और हम दोनों ने एक साथ पार्टी भी की। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बताते थे कि उनके पास एक महंगा टेलिस्कोप है जो वह साथ लेकर आए हैं। मनोज बाजपेयी ने बताया कि उनके इस टेलिस्कोप से हम लोगों ने भी सितारे देखे थे। मनोज बाजपेयी बताते हैं कि बॉलीवुड में सुशांत ऐसे कलाकार थे जिन्हें आकाशगंगा और सितारों के बारे में बहुत अधिक जानकारी थी। सुशांत कई बार अपनी जानकारी हम लोगों के साथ साझा भी करते हैं जो काफी आनंदित होता था। अपनी बात खत्म करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि बस मेरे पास सुशांत की यादों में इतना ही कुछ जमा है।
आप सभी जानते हैं 14 जून 2020 को सुशांत सिंह का निधन हो गया था उस समय वह मुंबई स्थित उनके अपार्टमेंट में ही थे। बीते 1 वर्षों से सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार और फैंस प्रयासरत है लेकिन अभी तक इसमें कोई भी निष्कर्ष सामने नहीं आया है। सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे के शो पवित्र रिश्ता से शुरुआत की थी और स्टेज पर बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी उन्होंने काम किया था। कुछ समय बाद सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड में फिल्म मिली और उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काई पो छे एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी छिछोरे केदारनाथ फिल्में है जिन्हें देखकर आज भी आप उन्हें याद करेंगे। सुशांत सिंह राजपूत मैं वो काबिलियत थी जिसने उन्हें बहुत ही कम समय में बॉलीवुड दुनिया में एक अलग पहचान दिला दी थी।