मलाइका अरोड़ा हुई गंभीर सड़क हादसे का शिकार, आनन-फानन में अस्पताल में किया गया भर्ती, अर्जुन का बुरा हाल

Photo of author

By DeepMeena

Malaika-Arora-Injured-in-accident-4

इंटरटेनमेंट दुनिया की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपनी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती है बता दे कि 48 साल की हो चुकी मलाइका अरोड़ा को आज भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आज भी अदाकारा अपने शेड्यूल के चलते काफी व्यस्त दिखाई देती है लेकिन उनसे जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

New WAP

Malaika Arora Injured in accident 1

बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा का कार एक्सीडेंट हो गया जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। इस हादसे की खबर मिलने के बाद ही मलाइका अरोड़ा को आनन-फानन में अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बता दे कि मलाइका के चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। यह पूरा हादसा उस समय हुआ जब अभिनेत्री मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जा रही थी।

हादसे के बाद मलाइका अरोड़ा को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए। खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि यह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी वाले स्थान पर हुआ। इस मामले की सूचना मिलने के बाद ही पूरी टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा एक इवेंट कवर करके वापस लौट रही थी।

इस दौरान अचानक मलाइका अरोड़ा के कार ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया और सड़क पर चल रही तीन से चार गाड़ियों में जा घुसे। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा की कार पूरी तरह से बर्बाद हो गई बताया जाता है कि इस पूरे हादसे में मलाइका अरोड़ा को आंख और सिर में चोटें आई है उनकी स्थिति को देखते हुए। कोल्हापुर के संपर्क अध्यक्ष जयराज लांडगे ने अभिनेत्री की मदद करते हुए अस्पताल में भर्ती करवाया।

New WAP

पूरे हादसे को लेकर MNS के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह जॉब राज ठाकरे की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे उस समय ही अचानक मलाइका अरोड़ा की कार उनकी कारों से जा टकराई अभिनेत्री की स्थिति को देखते हुए उन्होंने उनकी मदद की और अस्पताल तक उन्हें पहुंचाया।

google news follow button

Leave a Comment