बॉयकॉट के बाद महेश भट्ट की सड़क-2 के ट्रेलर ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Follow Us
Share on

सड़क- 2 का ट्रेलर बुधवार (12 अगस्त, 2020) सुबह लॉन्च हो चुका है। वहीं YouTube पर अपने प्रीमियर के कुछ ही घंटों के भीतर इसके ट्रेलर को 1.3 मिलियन डिसलाइक मिल चुके है। जिस वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग साइट पर यह अब तक का सबसे अधिक नापसंद करने वाला ट्रेलर बन गया है। ज्ञात हो कि सड़क-2 फ़िल्म , 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज करने की घोषणा हुई। है।

New WAP

गौरतलब है कि जहाँ इस ट्रेलर को 1.3 मिलियन लोगों ने नापसंद (डिसलाइक) किया है। वहीं 1 लाख से भी कम लोगों ने इसे पसंद (लाइक) किया है। ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक्स मिल रहे हैं।

sadak2 record youtube
https://viralsandesh.com/wp-content/uploads/2020/08/sadak2-record-youtube.jpg sadak2 record youtube

इससे पहले, विहिप ने हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए महेश भट्ट की फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग की थी। संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म “नकली साधु” के साथ हीरो की मुठभेड़ के चारों ओर घूमती है। मूल रूप से फिल्म में आलिया का चरित्र एक नकली गुरु और उसके आश्रम को भंडाफोड़ करने के लिए है। संजय दत्त का किरदार आलिया को बाबा की सच्चाई को उजागर करने में मदद करेगा।

पिछले महीने सड़क-2 के पोस्टर रिलीज के समय भी काफी विवाद हुआ था। हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए फिल्म निर्माताओं के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज की गई थी।

New WAP

हालाँकि, इसके ट्रेलर को भी ऑडियंस ने नापसंद कर दिया है। ट्रेलर को लोगों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। लोगों ने फिल्म की कहानी को घिसा पिटा बताया है। कई लोग सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स को बायकॉट करने की माँग भी कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की मिसाल के तौर पर पेश की गई। सुशांत के केस में महेश भट्ट का नाम भी सामने आया था। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती संग महेश की कुछ तस्वीरों ने बवाल मचा दिया था। इसके अलावा नेपोट‍िज्म को लेकर भी काफी हंगामा हुआ।


Share on