रईसी के मामले में बड़े कलाकारों को भी टक्कर देते हैं महेश भट्ट, जाने कितनी संपत्ति के है मालिक

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर में महेश भट्ट का नाम भी शामिल है उन्होंने कई लव स्टोरी फिल्म को बनाया है जिसकी वजह से वे जाने जाते हैं महेश भट्ट आज अपना 73 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। महेश भट्ट का जन्म सन 1948 में मायानगरी मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट तो मां का नाम शिरीन मोहम्‍मद अली है। आज महेश भट्ट हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम है।

New WAP

बता दें कि उन्होंने 26 साल की उम्र में अपने कदम बॉलीवुड में रख दिए थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। वे एक अच्छे डायरेक्टर के साथ ही प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी है। उन्होंने आशिकी, नाम, सड़क जैसी कई हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपने नाम की छाप छोड़ी है। महेश भट्ट का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। लेकिन आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी आलीशान लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

New WAP

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रहते हुए महेश भट्ट ने दौलत और शोहरत दोनों ही खूब कमाई है यही कारण है कि आज वे काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। caknowledge.com की खबर के अनुसार महेश भट्ट के पास 350 करोड़ रुपए की संपत्ति मौजूद हैं। महेश भट्ट की सालाना इनकम की बात करें तो खबरों के अनुसार वे 36 से 40 करोड़ सालाना कमा लेते हैं। उनकी संपत्ति में महेंगी प्रोपर्टी से लेकर महेंगी गाड़ी मौजूद हैं।

महेश भट्ट का महंगी गाड़ियों का भी काफी ज्यादा शौक है यही कारण है कि आज उनके कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां मौजूद है। 73 साल के होने के बाद भी महेश भट्ट अपनी जिंदगी को काफी आलीशान तरीके से जीना पसंद करते हैं। आज भी वे फिल्मों को बनाने के साथ लेखक का काम करते हैं।


Share on