माथे पर तिलक हाथ में चुनरी लिए खुद कार चलाकर दिउड़ी मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे MS Dhoni, फोटो हुई वायरल

Follow Us
Share on

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आज भी लोगों के बीच में उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। महेंद्र सिंह धोनी ने जितना नाम इंटरनेशनल क्रिकेट पर भारतीय टीम की और से शानदार पारियों को खेलते हुए बनाया है। उतना ही कही उन्होंने अपने व्यक्तित्व से भी बनाया है। आज धोनी क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं।

New WAP

mahendra singh dhoni arrived in ranchi diuri temple 1

आज भी महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कमी नहीं है। यही कारण है कि उनसे जुड़ी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त चिंटू के साथ तमाड़ स्थित दिउड़ी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी को देख मंदिर परिसर में लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया।

mahendra singh dhoni arrived in ranchi diuri temple 2

वहीं धोनी की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के अलावा सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे और पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी को अपना नजदीक पाकर लोग इतने ज्यादा बेताब हो रहे हैं कि सभी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनके पास आ रहे हैं। लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के चलते धोनी को काफी सेफ्टी के साथ में पूजा-अर्चना करवाई गई इतना ही नहीं उन्होंने अपने चाहने वालों को भी निराश नहीं किया और सबका उन्होंने अभिवादन किया।

New WAP


Share on