सादगी के भी धनी है महेंद्र सिंह धोनी, 40 रुपये में आम लोगों की तरह पेड़ के नीचे बैठकर वैद्य से करवाते हैं घुटनों का इलाज

Follow Us
Share on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और जाने-माने खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंटरनेशनल मैच से संन्यास लेने के बाद भी आज लोगों के बीच में हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। आज भी उनकी लोकप्रियता पहले जितनी हुई बनी हुई है। वह जहां भी जाते हैं उनके पीछे बड़ी मात्रा में लोग उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खबर सामने आई है। इस दौरान कि उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

New WAP

Dhoni lookalike vivek kumar

जिसमें देखा जा सकता है कि वह एक आम इंसान की तरह वेद से पेड़ के नीचे बैठकर अपने घुटनों का इलाज करवाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं यहां इलाज पिछले काफी समय से लगातार करवा रहे हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों में कुछ समस्या है जिसमें इलाज भी अपने गांव रांची से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर मौजूद एक व्यक्ति करवाते हैं, हर बार वहां जाते हैं बता दें कि लोग महेंद्र सिंह धोनी का आने का इंतजार करते हैं उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

ms dhoni ranchi

New WAP

खबरों के अनुसार धोनी लापुंग के गलगली धाम जाते हैं जो कि रांची से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर है जहां पिछले कई दशकों से जड़ी बूटियों और गाय के दूध से बनने वाली दवा से यहां पर बैठने वाले वेद लोगों का इलाज करते हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी भी यहां अपने घुटनों का इलाज करवाने के लिए आते हैं इतने ही नहीं उनके बारे में वेद ने जानकारी देते हुए बताया कि वे आम मरीजों की तरह ही यहां पर आते हैं। आम मरीजों की तरह ही इलाज करवा कर अपनी खुराक लेकर चले जाते हैं।

ms dhoni ranchi 1

दौलत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी भी किसी से कम नहीं है लेकिन इसके बाद भी वह आज ₹40 की जड़ी बबुटी से अपना इलाज करवा रहे हैं। उनकी सादगी का हर कोई दीवाना हो गया है। उनकी काफी ज्यादा तारीफ है हो रही है। इस बारे में खुद वैद्य बंदन सिंह खेरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी अब तक 4 बार यहां आ चुके हैं। इतना ही नहीं हर बार उनके साथ बहुत से लोग तस्वीरें भी खींच बाते हैं और वह खुद सादगी भरे अंदाज में सबके साथ बैठते हैं और तस्वीर खिंचवाते हैं।

ms dhoni ranchi 3

वैद्य बंदन सिंह खेरवार के बारे में लोगों का कहना है कि उनके द्वारा दी जाने वाली जड़ी बूटियों से जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिलती है इस वजह से यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। बड़ी बात यह है कि इन की दवा इतनी ज्यादा सस्ती है कि आम जनता भी यहां आकर अपना इलाज करवाती है। उनके यहां पर बड़ी मात्रा में भीड़ लगी हुई रहती है ऐसे में धोनी के आने से और भी ज्यादा भीड़ बढ़ गई है।


Share on