भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने क्रिकेट करियर में उन्होंने भारतीय टीम को कई बुलंदियों पर पहुंचाया हैं। अब तक कई ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर रहते हैं तो बॉलर भी उन्हें देखकर थरथर कांपते हुए नजर आते हैं।

आईपीएल के 15वे सीजन में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग काफी पिछड़ रही थी ऐसे में उन्होंने रविंद्र जडेजा से कप्तानी लेते हुए अपनी टीम को संभाला और आज शानदार परफॉर्मेंस पूरी टीम मिलकर कर रही है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से भी काफी रन देखने को मिले हैं उन्होंने अभी तक खेली गई कई पारियों में कई आक्रमण पारियां भी खेली है। जिसने एक बार फिर उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरने से पहले अपने बल्ले को मुंह से काटते हुए नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की ऐसी बहुत सी तस्वीरें सामने आ चुकी है। जिस में देखा जा सकता है कि वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर अपने बल्ले को अपने मुंह से काटते हुए नजर आते हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है? आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी ऐसा करते क्यों हैं। तो चलो आपको इस आर्टिकल में बताते हैं इसके पीछे का राज क्या है।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और जाने-माने स्पिनर अमित मिश्रा ने एक बार यह जानकारी साझा की थी कि महेंद्र सिंह धोनी अपने सामानों को साफ सुथरा रखना काफी पसंद करते हैं। खास करके अपने बल्ले हो इसीलिए वे अपने मुंह के सहारे बेट में लगी टेप और धागे को काट देते हैं। आपने अब तक के कई मैचों में देखा होगा कि बल्लेबाज एंपायर के पास जाकर बैठ से निकलने वाली टेप और धागे को कटवाते हैं।

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऐसा कभी नहीं देखने को आपको मिला होगा यही कारण है कि वे मैदान पर उतरने से पहले अपने मुंह से अपने बंदे को करते हुए नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी चाहे इंटरनेट से दूर हो गए लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता पहले जितनी ही बनी हुई है। अपने क्रिकेट करियर में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को कई बड़े फॉर्मेट में सफलता हासिल की है। दूसरा वर्ल्ड कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता गया था।