माधुरी दीक्षित नहीं करती है बॉलीवुड इंडस्ट्री के किसी भी स्टार्स पर भरोसा, खुद किया इस बात का खुलासा

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज किसी के नाम की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी के दिलों पर राज किया है। आज भी उन्हों बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं इस दौरान अभिनेत्री ने बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। वे अपने डांस के लिए भी जानी जाती है।

New WAP

Madhuri Dixit Nene Red

लेकिन मनोरंजन दुनिया से ताल्लुक रखने वाली माधुरी ने अपना जीवन साथी एक डॉक्टर को चुना है। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में उनका नाम किसी के साथ नहीं जोड़ा गया हो। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड कलाकार को चुनते हुए। एक डॉक्टर से शादी करली और आज पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। बता दें कि उनके पति का नाम श्रीराम नेने है। जो अमेरिका में रहते हैं।

madhuri dixit nene family

New WAP

इस शादी को लेकर बड़ी बात यह है कि इतने सालों से बॉलीवुड में जुड़े होने के बाद भी अभिनेत्री को इस ग्लैमर दुनिया पर पूरी तरह भरोसा नहीं है? तो चलों आज माधुरी से जुड़ी कुछ ऐसी बात आपको बताते हैं। जिनसे आप आजतक अनजान रहे होंगे। इस बात का खुलासा भी खुद अभिनेत्री ने एक टॉक शो के दौरान किया था।


बता दें कि एक वे सिमी ग्रेवाल के टॉक शो का हिस्सा बनने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपने से जुड़े कई खुलासे किए। जिनके बारे में आज भी लोग ज्यादा नहीं जानते हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया की उन्हें ज्यादा समय फिल्म सेट पर रखना पसंद नहीं था। यही कारण था कि वे शूटिंग खत्म कर के सीधा घर आ जाया करती थी। इतना ही नहीं वे ज्यादा किसी से बात भी नहीं करती थी।

Madhuri Dixit with Dr Nene

आगे अभिनेत्री ने बताया की वे फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद काम पर ज्यादा ध्यान देती थी। उन्होंने कभी भी बॉलीवुड कलाकारों से दोस्ती करनी नहीं चाही। इतना ही नहीं वे अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करती थी। लेकिन किसी कलाकार के साथ नहीं। उन्होंने अपने इस व्यवहार को लेकर खुलकर कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी पर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता। जिसमें बात दोस्ती की हो तो इसमे तो बिल्कुल भी नहीं।


अभिनेत्री ने अपने पति श्रीराम नेने को लेकर भी कई बाते सब के साथ साझा की, उनका कहना था कि जिस समय उनकी शादी श्रीराम नेने के साथ में हुई थी उस समय वे यह भी नहीं जानते थे कि मैं एक बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हूं।


Share on