इस लड़के को रजनीकांत की तरह रेलवे ट्रैक पर सिगरेट पीना पड़ा महंगा, वीडियो देख रह जायेंगे दंग

Follow Us
Share on

आधुनिक दौर में इंटरनेट के साथ ही अब सेल्फी का क्रेज भी लोगों में बढ़ गया है। सेल्फी के बढ़ते क्रेज के चलते लोगों को अपनी जान का भी ख्याल नहीं है। कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोग अपने आप को फेमस करने के लिए खुद की जान खतरे में डाल रहे है। एक वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को बॉलीवुड के सुपर स्टार रजनीकांत की तरह रेल रोककर सिगरेट पीना महंगा पड़ गया।

New WAP

Kick Movie Stunt on railway track

जी हां अपने आप को सोशल मीडिया पर फेमस करने के लिए लोग रोजाना अपनी जान को खतरे में डाल रहे है और सोशल मीडिया पर वीडियों बनाकर वायरल कर रहे है। यूं तो हर दिन हमें सोशल मीडिया पर रोचक खबर देखने को मिलती है, लेकिन इस मामले ने सबकों हैरान कर दिया है। यूट्यूब व फेसबुक पर लोगों के द्वारा प्रैंक वीडियो तो जरूर देखे होंगे जिसमें उन्हें जिस किसी भी टॉपिक पर वीडियों बनाना होता है उसके पहले सब फिक्स कर लिया जाता है। लेकिन कभी कभी इसमें व्यक्ति की जान भी जा सकती है, लेकिन जो वीडियो हम दिखाने जा रहे है इसमें खुद की जान को जोखिम में दाल रहे है और साथ ही रेलवे यात्रियों की भी जान के साथ अन्याय कर रहे है।

Rajnikanth Action on Railway Track

New WAP

जी हां आपने बॉलीवुड के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्में तो देखी होगी। अधिकतर फिल्मों में रजनीकांत के सिगरेट पीने का अंदाज भी देखा होगा उनके इस अंदाज को लोग रियलिटी में भी अपना रहे है। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कुछ लड़के ट्रेन की पटरी पर प्रैंक करते हुए नजर आ रहे है। एक लड़का ट्रेन को रोककर उसके सामने बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत के अंदाज में सिगरेट पीते हुए वीडियो बना रहा है। इसके बाद एक लड़का ट्रेन की पटरी पर बिल्कुल रजनीकांत की स्टाइल में टेबल और कुर्सी लगाकर बैठ जाता है उसी समय एक ट्रेन आती है और एक दूसरा लड़का दौड़ते हुए आता है पहले लड़के को हाथ में सिगरेट देता है। उसके बाद लड़का मुंह में सिगरेट लेकर माचिस जलाने के लिए दूसरे लड़के से कहता है लेकिन तब तक ट्रेन पास आ जाती है।

https://twitter.com/Random_Uncle_UK/status/1413520279788212225

हालांकि ट्रेन की पटरी पर बैठा लड़का पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन लड़कों की इस गलती के बाद पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब आपको ये भी बता दें कि इस घटना में 3 लड़के शामिल थे जिन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं ये घटना मोरक्को की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई बार शेयर किया गया है और इसे लोगों के द्वारा पसंद करने के साथ ही करीब 7 हजार बार देखा गया है।

बता दें कि इस तरह के सीन फिल्मों में देखे गए है, लेकिन इसे अब रियलिटी में भी देख लिया है। इसे सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर अंकल रेंडम ने अपने पर्सनल अकाउंड से शेयर किया है। बहरहाल जो भी हो लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। इस वीडियो से कई युवा सीख लेकर ऐसा नहीं करने का सोच रहे होंगे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।


Share on