इंसानो की तरह अपने दो पैरों पर दौड़ने वाला कुत्ता बन चूका है tiktok स्टार, देखकर रह जायेंगे दंग

Follow Us
Share on

वैसे तो इस दुनिया में बहुत से जानवर ऐसे है जो बहुत ही अजीब और अच्छे या फिर खतरनाक होते है। लेकिन डेक्सटर (Dexter) नाम के इस पालतू कुत्ते को देखने के बाद शायद ही आपको कोई ऐसा प्यारा सा जानवर देखने को मिले, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

New WAP

Dexter Dog Viral Video

अगर आपसे पूछा जाए कि आप घर में किस जानवर को पालना चाहेंगे तो अधिकतर लोगो का यही जवाब आएगा की वो अपने घर में कुत्ता पालना चाहेंगे। वफादार कुत्ते और इंसान की दोस्ती के ऊपर तो कई फिल्मे भी बन चुकी है, आपने अलग अलग तरह के कई कुत्ते भी देखे होंगे जिन्हे देखकर आपको लगता होगा की काश आप इसे अपने साथ रख पाते। लेकिन एक कुत्ता ऐसा भी है जो अपने चलने के अनोखे अंदाज़ की वजह से पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। ये डॉगी बिलकुल इंसानो की तरह अपने दोनों पैरो पर दौड़ लगाता है, इस कुत्ते के 3 पैर है जिनके सहारे वो खड़े हो जाता है और 2 पैरो पर दौड़ लगाता है। अपने इसी अंदाज़ की वजह से ये अनोखा कुत्ता टिकटोक पर भी स्टार बन चुका है।


दरअसल हम आपको जिस कुत्ते के बारे में बता रहे है वो है डेक्सटर, आप सोच रहे होंगे की 2 पैरो पर क्यों दौड़ लगाता है। दरअसल वो ऐसा इसलिए चलता है क्योंकि डेक्सटर का किसी कार से एक्सीडेंट हो गया था जिसमे कार से टकराने की वजह से डेक्सटर की एक टांग टूट चुकी थी, जिसे डॉक्टर्स द्वारा ऑपरेशन करके हटा दिया गया था। उसके बाद से डेक्सटर अपने 3 पैरो के सहारे ही अपनी ज़िन्दगी गुज़ार रहा है, लेकिन अपनी इस कमी को डेक्सटर ने ऐसी खूबी में तब्दील कर लिया जिससे वो पूरी दुनिया में अपने चलने के अंदाज़ से फेमस हो गया। उसकी इसी खासियत की वजह से वो सोशल मीडिया पर लोगो के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा है।

New WAP


डेक्सटर की मालकिन केन्टी (Kentee Pasek) का कहना है की डेक्सटर बहुत ही मजेदार है, वो सबसे घुलमिल  जाता है, अपनी ख़ुशमिज़ाजी से वो लोगो का प्यार भी हासिल कर लेता है। लोग भी जब उसे देखते है तो वो कंफ्यूज हो जाते है की आखिर ये कुत्ता इस तरह से कैसे अपने आपको संभाल लेता है। लोग जब डेक्सटर को ऐसे दौड़ लगते हुए देखते है तो वो इसे देखकर खुश ही होते है और उसे दुलार करने लगते है। उसकी मुस्कान को देखकर लोगो का मन डेस्क्टर को ऐसे ही देखते रहने को करता है।

सोशल मीडिया पर भी डेक्सटर ने फैंस को दीवाना बनाया हुआ है, टिकटॉक प्लेटफार्म पर इस कुत्ते को तीन लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते है। डेक्सटर अब लोगो के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा है साथ ही अब डेक्सटर लोगो का फेवरिट भी होता जा रहा है। अपने इसी अंदाज़ से डेक्सटर लोगो को भी ये सीख दे रहा है कि चाहे ज़िन्दगी में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आये हमे हमेशा उसका डट कर सामना करना चाहिए।


Share on