जाने कौन है शालिनी तलवार जिन्होंने अपने पति पॉपुलर सिंगर हनी सिंह पर लगाये है इतने गंभीर आरोप

Follow Us
Share on

अपने सुपरहिट गानों से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर रैपर और संगीतकार हनी सिंह हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गए हैं बता दें कि उनकी पत्नी ने उनके ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगाया है और इसके लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा दिया है। जिसके लिए आने से काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं हालांकि इस मामले को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि पिछले काफी सालों से साथ रहने वाले पति पत्नी के बीच में ऐसा कौन सा विवाद हो गया कि उन्हें कोर्ट जाना पड़ गया।

New WAP

Shalini Talwar honey singh

हनी सिंह की बात की जाए तो वे बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर एक जाने-माने संगीतकार है। अपने अब तक के करियर में कई गाने गा चुके हैं। हनी सिंह के गाने लोगों की जुबां पर बने रहते हैं उन्होंने अपने करियर में कई सुपर हिट गाने गाए हैं जिन्हें लोग गुनगुनाना कहा कि ज्यादा पसंद करते हैं। हनी सिंह की बात की जाए तो वह एक पंजाबी रैपर है लेकिन उन्होंने हिंदी गानों पर भी अपनी अच्छी पकड़ बनाई है। हनी सिंह पिछले काफी समय से नजर नहीं आ रहे हैं ना ही उनका कोई अभी हाल ही में नया गाना लॉन्च हुआ है।

हनी सिंह की बात की जाए तो उनका विवादों से पुराना नाता रहा है वह अपने गानों को लेकर भी कई बार विवादों में रह चुके हैं लेकिन इस बार वे बड़ी मुसीबत में फंसे हैं यदि उनके ऊपर इल्जाम लगते हैं तो उन्हें काफी परेशानी हो सकती है लेकिन क्या आप संगीतकार की पत्नी के बारे में जानते हैं कि आखिर कौन है शालिनी जिन्होंने शादी के इतने सालों बाद अपने पति और पॉपुलर रैपर हनी सिंह के ऊपर उत्पीड़न का केस किया है।

New WAP

तो चलो आज हम आपको बताते हैं कि कौन है शालिनी जिन्हें बहुत कम ही आप लोगों ने देखा होगा जी हां हनी सिंह की शादी साल 2011 में ही हो गई थी लेकिन उन्होंने खुद लाइमलाइट में रहते हुए अपने पत्नी को इस इंडस्ट्री से कोसों दूर रखा हालांकि वे खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को नहीं चुना। शालिनी की बात की जाए तो वह हनी सिंह की बचपन की दोस्त है दोनों ने ही स्कूल भी साथ में किया है।

दोनों की दोस्ती स्कूल में हुई थी और जब से ही एक दूसरे को प्यार करते आ रहे हैं जहां एक और शालिनी ने अपनी पढ़ाई की है। तो हनी सिंह को शुरू से ही एक पॉपुलर रेफर बनने का जुनून सवार था इतना ही नहीं एक बार हनी सिंह शालिनी को छोड़कर लंदन भी चले गए थे और वहां से भी काफी सालों बाद लौटे लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच में प्यार कम नहीं हो और जैसे ही हनी सिंह संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाया उन्होंने साल 2011 में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शालिनी से शादी कर ली।

हनी सिंह के चाहने वालों ने भी उनकी पत्नी को काफी सालों बाद टीवी सीरियल के शो रॉकस्टार में देखा था। बता दें कि उन्होंने अपनी पत्नी को लाइमलाइट से कोसों दूर रखा है। लेकिन अब अचानक 10 साल बाद उनकी पत्नी ने उनके ऊपर कई तरह के संगीन आरोप लगाए हैं जिसके चलते उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। शालिनी ने हनी सिंह के पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और जल्दी ही इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होना है अब देखना होगा कि कोर्ट अपना क्या फैसला सुनाती है।


Share on