जाने कौन है अनिल कपूर के होने वाले दामाद करण बूलानी, जो आज रिया कपूर के साथ लेंगे सात फेरे

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के घर जल्द ही शहनाइयां बजने वाली है बता दें कि सोनम कपूर के बाद अब उनकी छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधने वाली है। जिसको लेकर सारी तैयारियां भी हो चुकी है इतना ही नहीं अनिल कपूर के आलीशान बंगले को भी शानदार रूप में सजा दिया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। लेकिन सभी फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि आखिर कौन है अनिल कपूर के होने वाले दामाद करण बूलानी?

New WAP

Karan Boolani Rhea Kapoor

तो चलो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताते हैं रिया कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी कि निजी जिंदगी के बारे में अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर के बारे में तो आप जानते ही होंगे कि वह एक निर्माता है। लेकिन खबरों की माने तो रिया और करण दोनों एक दूसरे को पिछले 13 सालों से डेट करते आ रहे हैं जी हां यह रिश्ता काफी पुराना है। वही इतने सालों के लंबे इंतजार के बाद आज दोनों ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं रिया की तरह ही करण भी एक फिल्म निर्माता है।

बता दे कि दोनों की शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही है और इस दौरान अनिल कपूर के बंगले को भी लाइटों से सजा दिया गया है। हालांकि कोरोना के चलते ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं किया जा सकेगा और कुछ दोस्त और पारिवारिक लोगों के बीच में ही शादी समारोह को संपन्न किया जाना है। खबरें तो याद ही निकल कर सामने आ रही है कि दो-तीन दिनों तक शादी का प्रोग्राम चल सकता है लेकिन ऐसी अभी कोई भी जानकारी अनिल कपूर की और से जारी नहीं की गई है लेकिन फिलहाल तो पूरा परिवार रिया कपूर की शादी में काफी व्यस्त दिखाई दे रहा है।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Boolani (@karanboolani)


रिया कपूर और करण दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और दोनों ने अपने प्यार का इजहार कई दफा सोशल मीडिया के माध्यम से सबके सामने किया है इतना ही नहीं जब भी उन्हें मौका मिलता है वह शेर सपाटे पर निकल लेते हैं और यहां की भी उनकी काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है फैंस उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रिया खुद एक प्रोड्यूसर है और अपनी बहन के साथ में भी ब्रांड के लिए काम करती है।

करण अपनी होने वाली पत्नी रिया कपूर की भी कई बार हेल्प कर चुके हैं। बता दें कि वह एक फिल्म निर्माता है और कई तरह के विज्ञापनों के लिए भी उनको श्रेय दिया जाता है। दोनों के लव स्टोरी भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रही और काफी समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह रहे दोनों ने आखिरकार शादी करने का फैसला कर लिया इतना ही नहीं दोनों परिवार की राजी मर्जी से दोनों ही कलाकारों की शादी होने जा रही है। इतना ही नहीं शादी में सोनम कपूर भी मौजूद रहेगी वे कुछ समय पहले ही लंदन से लौटी है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।


Share on