रिया चक्रवर्ती का है आगरा से ख़ास कनेक्शन, जानिए क्यों छोड़कर भागे थे रिया और उनके पिता

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती हमेशा चर्चा में रहती है। सुशांत के फैंस हमेशा रिया पर नजर लगाए रहते हैं और उन्हें सुशांत केस में दोषी मानते हैं। सुशांत मामले में रिया चक्रवर्ती से कई दिनों तक पूछताछ हुई, लेकिन कोई भी ठोस सबूत सामने नहीं आए। कुछ दिनों पहले सीबीआई ने अपनी जांच के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, मानेसर (गुड़गांव) और पटना अन्य जगहों पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

New WAP

rhea1 agra

आखिर इन जगहों से क्या रिया का कोई कनेक्शन है। आइए आपको बताते हैं कि रिया कहां पैदा हुई उनकी पढ़ाई कहां हुई और वह मायानगरी कैसे पहुंचे यह सब जानकारियां बहुत कम लोग जानते हैं। हम आपको बता दें रिया का आगरा से बहुत पुराना रिश्ता रहा है और इस रिश्ते के बारे में वह खुद और उनकी फैमिली जानती है।

आगरा से हुई प्रारंभिक पढ़ाई

रिया चक्रवर्ती का आगरा से खास रिश्ता रहा है जाने क्यों। रिया के पिता जो कि पेशे से डॉक्टर रहे हैं वह वर्ष 2002 से 2007 के दरमियान आगरा में ही अपनी सेवाएं देते थे। रिया चक्रवर्ती की प्रारंभिक पढ़ाई आगरा स्थित सेंट क्लेयर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ही हुई है उन्होंने यहां 5 साल पढ़ाई की है। रिया के पिता को अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग से बर्खास्त किया गया था।

रेडियोलॉजी विभाग से हुए थे बर्खास्त

रिया के पिता वर्ष 2002 से 2007 तक आगरा में ही रहे और यहीं से रिया ने कक्षा 5 से कक्षा 9 तक की अपनी पढ़ाई पूरी की। रिया अपने पिता के साथ ही रहती थी और 2007 में दोनों ने आगरा छोड़ दिया था। रिया के स्कूल सेंट क्लियर सीनियर सैकंडरी स्कूल के वर्तमान प्राचार्य फादर भास्कर जेसुराज ने बताया कि रिया के प्रिंसिपल फादर जोसेफ डबरे रहे थे।

New WAP

rhea2 agra

रिया चक्रवर्ती पढ़ाई में होशियार थी और हमेशा कक्षा में अव्वल आती थी। रिया को स्कूल में बास्केटबॉल खेलना बहुत पसंद था और उनके स्पोर्ट्स टीचर अजीत सिंह ने बताया कि वह बास्केटबॉल खेलने में माहिर थी, उन्हें यह खेल बहुत पसंद था। रिया चक्रवर्ती कक्षा 9 में पढ़ती थी, लेकिन वह कक्षा 12वीं की छात्राओं को बास्केटबॉल में हरा दिया करती थी।

rhea4 agra

बास्केटबॉल खेल में थी माहिर

रिया चक्रवर्ती बास्केटबॉल में इतनी माहिर थी कि उसे स्कूल प्रबंधन द्वारा वुमन ऑफ द मैच से सम्मानित भी किया गया था। यह सब जानकारियां स्कूल के फादर भास्कर जेसुराज, प्रिंसिपल, सेंट क्लियर सीनियर सैकंडरी स्कूल व अन्य लोगों से प्राप्त हुई है। रिया चक्रवर्ती की खेल से संबंधित जानकारी उनके स्पोर्ट्स टीचर अजीत सिंह से प्राप्त हुई है।

rhea3 agra

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बारे में अपनी नज़दीकियों को बताते हुए कहा था कि यशराज फिल्म के इवेंट और काई पो छे फिल्म से उनके बीच नज़दीकियां हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और वह साथ रहने लगे। रिया ने बताया कि हम कई देशों में साथ घूमने भी गए और एक दूसरे से बहुत प्यार भी करने लगे थे।


Share on