जाने कैसे NCB को मिली मुंबई क्रूज रेव पार्टी की सूचना, जिसके आधार पर की गई शाहरुख़ के बेटे आर्यन पर कार्यवाही

Follow Us
Share on

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा शनिवार रात मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर बड़ी दबिश देते हुए तकरीबन 8 लोगों को हिरासत में लिया। बता दें कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि ये सभी पार्टी के दौरान सफेद पाउडर लेकर पहुंचे थे। सभी के पास से अलग-अलग सामानों में सफेद पाउडर पाया गया जो कि कानूनी रूप से अपराध है। जिसके बाद सभी से काफी समय तक एनसीबी द्वारा पूछताछ की गई और 8 लोगों को हिरासत में ले लिया।

New WAP

aryan khan arrest

जिसमें बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल है। वहीं आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उनके साथ दो और लोगों को 7 तारिक तक एनसीबी की कस्टडी में रखा गया। इस दौरान एनसीबी द्वारा आर्यन खान और उनके साथी दोस्तों से सफेद पाउडर और पार्टी से जुड़ी कई तरह की जानकारी हासिल की। वहीं पूछताछ के बाद कुछ लोगों को और गिरफ्तार किया गया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर एनसीबी को इस पार्टी की भनक कैसे लगी।

तो चलो इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि एनसीबी यहां तक कैसे पहुंची। आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले ही काफी समय से फरार चल रहे कुणाल जानी नाम के आरोपी को एनसीबी द्वारा मुंबई के खार इलाके से पकड़ा था। जो कि होटल व्यवसायी है। जिसकी तलाश काफी समय से एनसीबी को थी। वहीं कुणाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के अच्छे दोस्त भी थे। वहीं अभिनेता के निधन के बाद से ही एनसीबी की राडार पर भी बने हुए थे।

New WAP

NCB Office Mumbai

अब जानकारी मिल रही है कि इस पार्टी की जानकारी कुणाल ने ही पूछताछ के दौरान एनसीबी को दी थी। वहीं इस जानकारी को पाने के बाद ही अधिकारियों ने क्रूज पर दबिश दी और बड़ी सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार 20 से 25 अधिकारी पैसेंजर बनकर क्रूज़ पर पहुंचे थे। जैसे जैसे दिन गुजर रहे हैं। यह मामला बढ़ता ही जा रहा है। NCB के हाथ भी कई सुराग लग रहे हैं। अब MP गुजरात की NCB टीम भी शामिल हो गई हैं।


Share on