33.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023
spot_img

किन्नर समुदाय ने पेश की मिसाल, गरीब परिवार की बेटी की धूमधाम से करवाई शादी

Kinnar Got Poor Girl Married: समय कितना भी बदल चुका हो लेकिन आज भी किन्नर समुदाय को लोग एक अलग ही नजरिए से देखते हैं। लेकिन कई मौकों पर किन्नर समुदाय ने कुछ ऐसे कार्य किए हैं जिसके चलते उनके समुदाय की काफी तारीफें भी हुई है। आज आपको किन्नर समुदाय के लोग हर बड़े शहर में देखने को मिल जाएंगे, जो त्यौहार पर नेग लेकर अपने जीवन का गुजारा करते हैं।

New WAP

कहा जाता है कि किन्नर समुदाय के लोग जिसे भी सच्चे दिल से दुआ दे देते हैं। उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। हालांकि पहले की अपेक्षा आज लोगों में किन्नर समुदाय को लेकर पॉजिटिविटी भी देखने को मिलती है। किन्नर समुदाय के लोग लोगों की मदद करते हुए भी नजर आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला फतेहपुर शेखावटी के सामने आया है।

जहां पूनम बाई नाम की एक किन्नर है अपनी मुंहबोली बेटी की धूमधाम से शादी की इतना ही नहीं इस मुहबोली बेटी के लिए दूल्हा ढूंढने का काम भी खुद पूनम बाई द्वारा ही किया गया इस शादी को काफी धूमधाम से संपन्न करवाया गया।जिसमें किन्नर समुदाय के लोगों के साथ ही पारिवारिक और गांव के सदस्य भी शामिल हुए। अब इस शादी की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिस मुंहबोली बेटी की पूनम बाई किन्नर ने धूमधाम से शादी की है। उसके परिवार वाले काफी ज्यादा गरीब थे। ऐसे में उन्होंने इस बेटी को अपनी धर्मपुत्री बनाया और उसकी शादी की। किन्नर समुदाय ने शादी कर पूरे समाज में एक मिसाल पेश करने के साथ ही आईना दिखाने का भी काम किया है।

New WAP

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles